महाराष्ट्र डिप्टी CM शपथ: सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ,राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोकभवन में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार राज्य की पहली डिप्टी सीएम बन गई है।
लोक भवन में एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। वह आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
यह भी पढ़े -अजित पवार की जगह सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, एनसीपी ने बुलाई बैठक
यह भी पढ़े -'अजित पवार चाहते थे NCP का विलय', शरद पवार का बड़ा खुलासा, NDA का हिस्सा बनने पर दिया बड़ा बयान
दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के NCP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद NCP नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
इससे पहले महाराष्ट्र मंत्री छगन भुजबल ने एनसीपी की बैठक समाप्त होने पर कहा राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया है, अब हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अगले कदम उठाएंगे, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनेंगी। मेरे ख्याल से आज ही शपथ विधि हो जाएगा और ये 5 बजे होगा।
आपको बता दें डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार को राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार पवार की जगह उनके बेटे राज्यसभा में जाएंगे।
Created On :   31 Jan 2026 4:39 PM IST










