लोकसभा चुनाव 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों से की मुलाकात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों से की मुलाकात
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन
  • नागालैंड के कोहिमा से आज की शुरुआत
  • राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत आज नागालैंड के कोहिमा के विसवेमा इलाके से शुरू की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन है। सोमवार की शाम राहुल गांधी नगालैंड पहुंचे थे।

कोहिमा नागालैंड से जैसे ही यात्रा की शुरुआत हुई ,वैसे ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और नितिन गडकरी पर सड़कों और हाइवे के हालातों को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा जैसा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है, कहते हैं, "यह एनएच 29 है, आप इसकी हालत देख सकते हैं। नितिन गडकरी और प्रधान मंत्री बहुत सी बातें करते हैं, लेकिन यह सड़क सब कुछ है पत्थर और गड्ढे। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं। आगे उन्होंने दोपहर एक बजे होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेस की जानकारी दी।

आपक बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन मणिपुर के करोंग,सेकमाई से शुरु हुई। यात्रा का दूसरा दिन भी मणिपुर में गुजरा। रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में पहले दिन मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। यात्रा की शुरुआत के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पलेटफॉर्म पर लिखा था कि न्याय की हुंकार के रूप में, देश भर में हो रहे भयंकर अन्याय के विरुद्ध, आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

Created On :   16 Jan 2024 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story