लोकसभा चुनाव 2024: 'हमारे पास एच. डी. देवेगौड़ा, येदियुरप्पा और कुमारस्वामी है...' जानिए पीएम मोदी ने क्यों कहा ऐसा?

हमारे पास एच. डी. देवेगौड़ा, येदियुरप्पा और कुमारस्वामी है... जानिए पीएम मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
  • कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर- पीएम
  • टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है- पीएम
  • कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सबूत मांगती है- पीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा, "कर्नाटक में NDA के पास एच. डी. देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन है। हमारे पास येदियुरप्पा जैसे समर्पित और अनुभवी नेता हैं। हमें एच डी कुमारस्वामी का सक्रिय सहयोग है। इनका ये अनुभव कर्नाटक के विकास के लिए बहुत काम आएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज बहुत अहम दिन है, आज ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है। अगर हम 10 साल पीछे के समय को याद करते हैं तो हमें लगता है कि हम कितना आगे आए हैं। बीजेपी का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है। यह नये भारत की तस्वीर है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है।"

'सनातन' को खत्म करने की कोशिश- पीएम

नरेंद्र मोदी कहा, "INDI गठबंधन के लोग 'सनातन' को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म की शक्तियों को नष्ट करना चाहते हैं। जब तक मोदी हैं, ये नफरत करने वाली ताकतें कभी सफल नहीं होंगी, ये मोदी की गारंटी है। 2024 लोकसभा चुनाव यह सिर्फ अगले 5 साल नहीं बल्कि 2047 का 'विकसित भारत' तय करेगा।''

नरेंद्र मोदी कहा, "कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना से सबूत मांगती है। वे (कांग्रेस) प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ काम कर रहे हैं जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।"

Created On :   14 April 2024 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story