विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीएम कौन? प्रदेश की जनता ने लगाई मुहर! जानिए सर्वे में किसने किस पर बढ़त बनाई

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीएम कौन? प्रदेश की जनता ने लगाई मुहर! जानिए सर्वे में किसने किस पर बढ़त बनाई
  • सर्वे में बघेल ने मारी बाजी
  • लोकप्रियता के मामले में दूसरे स्थान पर शिवराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में देश के तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी की सरकार है। इन राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे तौर पर मुकाबला होने वाला है। छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की तो एमपी में बीजेपी की सरकार है। अब इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर आईएएनएस-पोल स्ट्रैट ने सर्वे किया है। सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि आखिर इन तीनों राज्यों में से कौन सा सीएम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। साथ ही प्रदेश में इनके सामने विपक्ष से कौन सा नेता खड़ा है?

सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान और राज्यस्थान के सीएम अशोक गहलोत हैं। यह सर्वे 1 सितंबर से लेकर 13 सितंबर के बीच में की गई है। जिसमें लोगों ने अपने फेवरेट नेता और उनके किए गए कामों पर रेटिंग दी है।

भूपेश बघेल ने मारी बाजी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। सर्वे के मुताबिक, प्रदेश के जिन लोगों से, सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया तो 60 फीसदी लोगों ने सीएम बघेल का नाम लिया जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह को 34 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री को लेकर अपना पहला पंसद बताया। इसके अलावा भूपेश बघेल सरकार के कामकाज से 50 फीसदी लोग खुश है। इस सर्वे का सैंपल साइज 3,672 है।

दूसरे स्थान पर शिवराज

इन तीनों राज्यों में से लोकप्रिय सीएम के मामले में दूसरे स्थान पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। जिन्हें प्रदेश की जनता ने 40 फीसदी वोट देकर अपनी पहली पसंद बताया है। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हैं। जिन्हें 35 फीसदी लोगों ने सीएम फेस के लिए बेहतर माना है।

सर्वे के मुताबिक, सरकार के कामकाज से 47 फीसदी लोग शिवराज सिंह के काम से संतुष्ट हैं जबकि, 24 प्रतिशत लोगों का मानना है कि शिवराज सरकार का कामकाज ठीक ठाक है। वहीं 29 फीसदी लोगों ने सीएम चौहान के कामकाज को बेहद खराब बताया है। इस सर्वे का सैंपल साइज 7,833 है।

राजस्थान में किसने मारी बाजी?

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस सरकार बीजेपी से आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। लोकप्रियता के मामले में बीजेपी उम्मीदवार से कांग्रेस नेता और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत काफी आगे हैं। 38 फीसदी के साथ गहलोत प्रदेश की जनता के सबसे पंसदीदा मुख्यमंत्री हैं। जबकि बीजेपी की वसुंधरा राजे को 26 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं इस रेस में कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल हैं। इन्हें 25 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पंसदीदा बताया। इस सर्वे का सैंपल साइज 6,705 है।

Created On :   16 Sep 2023 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story