IPL 2025: प्लेऑफ में एंट्री पाने के लिए भिड़ेंगी MI-DC, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्लेऑफ में एंट्री पाने के लिए भिड़ेंगी MI-DC, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
  • IPL 2025 के 63वें मैच में भिड़ेंगे MI और DC
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा मुकाबला
  • भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में बुधवार को 63वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। बता दें, टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाने वाला ये मैच आखिरी होने वाला है। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।

मुंबई इंडियंस इस सीजन में 12 में से 7 मैच जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है। अपने पिछले मैच में उन्हें गुजरात टाइटन्स से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। उन्हें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने हालिया मैच में भी करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे में दोनों टीमें इसमें जीतने की पूरी कोशिश करने वाली है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कुल 36 बार भिड़ चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस को 20 मौकों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने इन 36 मैचों में से केवल 16 मुकाबलों में जीती है।

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों के अनुकूल पिच होने की उम्मीद है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मूवमेंट मिल सकता है और स्पिनरों को बाद में पकड़ मिल सकती है। दूसरी पारी में ओस पड़ने की उम्मीद है, यही वजह है कि टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

Created On :   21 May 2025 1:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story