IPL 2020: CSK के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स टीम पर कोरोना का खतरा, टीम के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड पॉजिटिव

IPL 2020: Delhi Capitals assistant physio tests positive for Coronavirus
IPL 2020: CSK के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स टीम पर कोरोना का खतरा, टीम के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड पॉजिटिव
IPL 2020: CSK के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स टीम पर कोरोना का खतरा, टीम के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड पॉजिटिव
हाईलाइट
  • IPL की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड-19 पॉजिटिव
  • दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के भी 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। फ्रेंचाइजी ने कहा है कि दुबई पहुंचने के बाद उनके शुरुआती 2 टेस्ट निगेटिव आए थे, लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है।

फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह अपने अनिवार्य क्वारंटीन से गुजर रहे थे और दुबई आने के बाद उनके शुरुआती 2 टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक राहत की बात यह है कि सहायक फिजियोथैरेपिस्ट अभी तक किसी के संपर्क में नहीं आए थे।

यह खबर भी पढ़ें - IPL 2020: जारी हुआ IPL लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल, जानिए कब किसके बीच होंगे मैच

14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे फिजियोथैरेपिस्ट
बयान में आगे कहा गया कि, टीम के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट को अभी खिलाड़ियों से मिलना था और वह किसी भी खिलाड़ी, स्टाफ के संपर्क में नहीं आए थे। उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और वह इस समय दुबई में आईपीएल आइसोलेशन फैसिलिटी में हैं और अगले 14 दिनों तक यहीं रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिए उनकी दो कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम उनसे लगातार संपर्क में है। बता दें कि दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें 2 खिलाड़ी भी शामिल थे। 

Created On :   7 Sep 2020 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story