पन्ना: विराग सागर जी महाराज के समाधि मरण विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन

विराग सागर जी महाराज के समाधि मरण विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन
  • जैन संत गणाचार्य विराग सागर जी महाराज द्वारा 4 जुलाई को समाधि मरण
  • जैन समाज और अन्य समाज के भक्तो में शोक है
  • पत्रकार गढ सर्व समाज के लोग तथा जैन धर्मलंबी में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रसिद्ध राष्ट्र जैन संत गणाचार्य विराग सागर जी महाराज द्वारा 4 जुलाई को समाधि मरण प्राप्त कर अपनी देह को त्याग दिया। बुंदेलखण्ड की भूमि में जन्म लेने वाले महान संत विराग सागर जी महाराज की महाराष्ट्र के देवमूर्ति ग्राम शिंडखेड के निकट संलेखना पूर्वक समाधि मरण की जानकारी पर जैन समाज और अन्य समाज के भक्तो में शोक है। दिगम्बर जैन समाज देवेन्द्रनगर द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विराग सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका 105 विरम्या श्री माता और विसयोजना श्री माता के सानिध्य में आयोजित विनयांजलि सभा में विधायक गुनौर राजेश वर्मा, बीएमओ डॉ.अभिषेक जैन, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शिवांगी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष हीरा पटेल, आनंद शुक्ल, ललिता गुप्ता, निक्की जायसवाल, अशीष तिवारी, गजेन्द्र परमार, रामेश्वर गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, ध्रुव चौबे, राकेश बिलथरिया, राजेन्द्र चौबे, संगम मिश्रा, पत्रकार गढ सर्व समाज के लोग तथा जैन धर्मलंबी शामिल हुए।

Created On :   10 July 2024 7:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story