MP EOW की कार्रवाई: 35.75 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले डीजी मिनरल्स के घर-ऑफिस में ईओडब्ल्यू ने किया सर्च

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ट (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को दिलीप कुमार गुप्ता और उसकी कंपनी मेसर्स डीजी मिनरल्स प्रालि और मेसर्स श्री मां सीमेंटिक प्रालि के घर-दफ्तर में सर्च की। ईओडब्ल्यू ने आरोपी गुप्ता के आवास 6-7 परिका सोसायटी, फेस-2, चूना भट्टी, भोपाल ऑफिस, प्लॉट 158, डीटीएस हाइट्स, एमपी नगर, भोपाल में सर्च की। सर्च में ईओडब्ल्यू की टीम ने फर्जी शेयरों के असली/नकली दस्तावेज, बैंक लेन-देन रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत, व अन्य निवेशकों से संबंधित सामग्री बरामद की। तलाशी के दौरान घर व ऑफिस से भूमि और कई संपत्तियों की रजिस्ट्री, कई बैंक खातों की चेकबुक्स, कैश व अन्य दस्तावेज भी जप्त किए।
आरोपी गुप्ता के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करने पर केस दर्ज किया था। ईओडब्ल्यू को जांच में गुप्ता सहयोग नहीं कर रहा था। गुप्ता ने 10 रुपए के शेयर को फर्जी तरीके से 12972 रुपए बनाकर लगभग 35.75 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आरोपी गुप्ता ने डीजी मिनरल्स और श्री मां सीमेंटेक कंपनी में निवेश करवाकर यह पैसा हड़प लिया। ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला कि गुप्ता ने झूठे शेयर अलॉटमेंट के दस्तावेज बनाए। जांच में प्रथमदृष्टया लगभग ₹35.75 करोड़ की ठगी प्रमाणित हुई और शिकायत में सभी आरोप सही पाए गए। विवेचना के दौरान आरोपी ने पुलिस को जरुरी मूल दस्तावेज नहीं दिए।
यह भी पढ़े -पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रोटोकॉल को लेकर दिग्विजय ने मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
उसने फर्जी शेयर अलॉटमेंट, फर्जी वैल्यूएशन, फर्जी चेक, अलग-अलग बैंक खातों से लेन-देन से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड छिपाने या नष्ट करने की आशंका के चलते सर्च कर दस्तावेज जप्त किए। आरोपी जांच में भी सहयोग नहीं कर रहा था। ईओडब्ल्यू को को जांच में जिन दस्तावेजों की आवश्यकता थी, वह भी नहीं दे रहा था। इसलिए ऑफिस-घर में सर्च कर निजी फाइलें, डिजिटल उपकरण की जप्ती की। आशंका थी कि आरोपी इन्हें नष्ट कर सकता है, इसलिए सुरक्षित किया जाना आवश्यक था। आरोपी गुप्ता ने कोर्ट पेश किए गए दस्तावेजों और पुलिस के समक्ष पेश अिभलेखों में विरोधाभास भी पाया गया।
Created On :   22 Nov 2025 9:09 PM IST














