पन्ना: रथयात्रा महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि ने दिया आर्थिक योगदान
By - Bhaskar Hindi |10 July 2024 7:28 PM GMT
- पन्ना में ऐतिहासिक रथयात्रा का आयोजन
- नगर पालिका परिषद के विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय
- शहरवासियों ने लिया हिस्सा
डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका परिषद के विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय द्वारा पन्ना में निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव में अपनी ओर से व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान कर नगर में सेवाधर्म का संदेश दिया है।
जिसमें श्री पाण्डेय द्वारा जनकपुर मंदिर में लाईट सजावट, भगवान की बारात में दलदल घोडी, बैण्ड बाजा सहित अन्य कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से 44 हजार रूपए की नगद राशि का नगद भुगतान किया गया। जिस पर मंदिर कमेटी द्वारा विधायक प्रतिनिधि श्री पाण्डेय का आभार व्यक्त किया गया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि नगर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में शहरवासियों को बढ-चढकर हिस्सा लेना चाहिए व हमेशा सहयोग करना चाहिए।
Created On :   10 July 2024 7:28 PM GMT
Next Story