उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • प्रत्येक प्रभावित परिवार को 04 लाख रु० की अनुमन्य राहत
  • राशि प्रदान करते हुए कुल 80 लाख रु० की धनराशि प्रदान की गयी
  • घायलों का समुचित उपचार कराया जाए: मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में 11 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 के मध्य अग्निकाण्ड से 03, आकाशीय विद्युत से 06, आंधी-तूफान से 01, बेमौसम अतिवृष्टि से 01, डूबने से 04, मानव वन्य जीव द्वन्द्व से 03 तथा पशु से 02 जनहानि हुई है। इन आपदाओं से कुल 10 पशुहानि हुई है।

इनमें अग्निकाण्ड से जनपद गोण्डा, फतेहपुर व फर्रुखाबाद में 01-01 जनहानि हुई है। आकाशीय विद्युत से जनपद मीरजापुर में 04 व प्रयागराज में 02 जनहानि हुई है। आंधी-तूफान से जनपद हमीरपुर में 01 जनहानि हुई है। बेमौसम अतिवृष्टि से जनपद प्रयागराज में 01 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद गोण्डा, गाजीपुर, बागपत तथा फर्रुखाबाद में 01-01 जनहानि हुई है। मानव वन्य जीव द्वन्द्व से जनपद बिजनौर, पीलीभीत तथा प्रतापगढ़ में 01-01 जनहानि हुई है। पशु से जनपद बिजनौर व पीलीभीत में 01-01 जनहानि हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 04 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि प्रदान करते हुए कुल 80 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गयी है।

बड़े व दुधारू पशुहानि में 37,500 रुपये, छोटे पशुहानि में 4,000 रुपये, बड़े व गैर दुधारू पशुहानि में 32,000 रुपये तथा छोटे व गैर दुधारू पशुहानि में 20,000 रुपये मुआवजा राशि दिये जाने का प्राविधान है। जनपद फर्रुखाबाद व पीलीभीत में 01-01, बागपत में 02 और गाजीपुर व सोनभद्र में 03-03 पशुहानि हुई है। कुल 10 पशुहानि के सापेक्ष प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि प्रदान की गयी है।

Created On :   28 Feb 2024 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story