Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 May 2025 11:40 PM IST
आटस रामताल रोड पर पहले एक टेम्पो थार से टकराया
उत्तर प्रदेश के मथुरा DM चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "आज देवी आटस रामताल रोड पर पहले एक टेम्पो थार से टकराया। फिर सड़क पर पड़े घायल लोगों पर पीछे से आ रहा डंपर चढ़ गया। घटना में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और एक युवक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान कर ली गई है।"
- 3 May 2025 11:24 PM IST
IPL 2025 - RCB ने 2 रनों से दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 रनों से जीत हासिल की। शनिवार को ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट खड़ा किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस लक्ष्य का आखिरी गेंद तक पीछा किया लेकिन 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 213 रन ही जोड़ सकी।
- 3 May 2025 10:48 PM IST
IPL 2025 - CSK की पारी में खत्म हुआ 15 ओवरों का खेल
आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले की दूसरी पारी में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक आरसीबी के दिए टारगेट का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 30 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है।
- 3 May 2025 9:58 PM IST
IPL 2025 - पॉवर प्ले में CSK ने गंवाए दो विकेट
आईपीएल 2025 के 52वें मैच की दूसरी पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त आरसीबी के दिए टारगेट की पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। टीम के दो बल्लेबाज शेख रशीद और सैम करन पॉवर प्ले में ही आउट हो गए।
- 3 May 2025 9:39 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत, चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए बनाने होंगे 214 रन
आरसीबी की ओर से बनाए गए 213 रनों के लक्ष्य का पीछे उतरने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उतर गई है। चेन्नई को जीत के लिए 214 रन बनाने होंगे।
- 3 May 2025 9:14 PM IST
IPL 2025 - RCB ने CSK के सामने खड़ा किया 214 रनों का टारगेट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (62 रन), ओपनर जैकब बेथेल (55 रन) और रोमारियो शेफर्ड (53 रन) की अहम भूमिका रही थी।
- 3 May 2025 8:07 PM IST
संकट के समय पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी, इससे ज्यादा उम्मीद नहीं - कविंदर गुप्ता
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए विवादास्पद बयान की शनिवार को कड़ी आलोचना की।
- 3 May 2025 7:59 PM IST
IPL 2025 - RCB ने पॉवर प्ले में बिना विकेट गंवाए बनाए 71 रन
आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले की पहली पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजी कर रही घरेलू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं। बेथेल और कोहली की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है।
- 3 May 2025 7:49 PM IST
IPL 2025 - ओपनर्स ने RCB को दिलाई मजबूत शुरुआत
आईपीएल 2025 के 52वें मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होमग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम के लिए किंग कोहली और जैकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। दोनों ओपनर्स ने मिलकर टीम को एक दमदार शुरुआत दिलाई है। आरसीबी ने अपने ओपनर्स के दम पर केवल 4 ओवरों में 46 रन बना लिए हैं।
- 3 May 2025 7:30 PM IST
IPL 2025 - मैच की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर घरेलू टीम बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। टीम की ओर से जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है।
Created On :   3 May 2025 8:00 AM IST