Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 May 2025 11:08 AM IST
पाकिस्तान के ओकारा में ड्रोन से हुआ हमला
भारत ने पाकिस्तान के ओकारा में ड्रोन से हमला किया है।
- 9 May 2025 11:00 AM IST
अमृतसर में हाई अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील
गुरुवार रात पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नापाक हमले को सेना ने नाकाम कर दिया। लेकिन, हमलों को देखते हुए अमृतसर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है और खिड़की-दरवाजों से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
- 9 May 2025 10:50 AM IST
सीएम योगी ने कहा पाकिस्तान अपने वजूद का जूझेगा
पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे नापाक हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों की वजह से अपने वजूद को जूझेगा।
- 9 May 2025 10:40 AM IST
चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने को बोला
पाकिस्तान द्वारा गुरुवार रात में किए गए हमले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने को बोला है। बता दें कि, अब तक हुए सभी हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। साथ ही जवाबी कार्रवाई भी की है।
- 9 May 2025 10:31 AM IST
रक्षा मंत्रालय में बड़ी बैठक
रक्षा मंत्रालय में आज सेना के तीनों प्रमुखों के साथ बुलाई गई है। यह मीटिंग डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह के साथ की जा रही है। बैठक जारी है।
- 9 May 2025 10:20 AM IST
पाकिस्तान के खिलाफ IAF ने बीती रात पेचोरा, समर और एडी गन का किया इस्तेमाल
पाकिस्तान के खिलाफ IAF ने बीती रात पेचोरा, समर और एडी गन का किया इस्तेमाल
- 9 May 2025 10:05 AM IST
पंजाब: चंडीगढ़ में एयरफोर्स स्टेशन से वॉर्निंग
भारत पर पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए गुरुवार को ड्रोन और हवाई हमले किए, जिन्हें सेना ने नाकाम किया। वहीं शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। यहां एयरफोर्स स्टेशन से वॉर्निंग दी जा रही है।
- 9 May 2025 9:55 AM IST
भारत के राजदूत ने अमेरिकी मीडिया से कहा, हम आतंक की फैक्ट्री ध्वस्त कर रहे हैं
पाकिस्तान द्वारा लगातार दो दिन से किए जा रहे भारत पर हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम किया है। वहीं भारत के राजदूत ने अमेरिकी मीडिया से कहा है कि, हम आतंक की फैक्ट्री ध्वस्त कर रहे हैं।
- 9 May 2025 9:32 AM IST
दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों के आस-पास बढ़ाई गई सिक्योरिटी
पाकिस्तान द्वारा भारत पर गुरुवार को कई हमले किए गए। इसी को मद्देनजर दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों के आस-पास सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। यहां पुलिस बल में भी इजाफा किया गया है
- 9 May 2025 8:51 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट्स प्रभावित
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट की कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। बता दें कि, गुरुवार को भी 90 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं थीं।
Created On :   9 May 2025 8:07 AM IST