Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 May 2025 7:33 PM IST

    शुरु हुआ PBKS-DC मुकाबला

    आईपीएल 2025 के 66वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब मैच की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब किंग्स टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतर चुकी है। टीम के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। 

  • 24 May 2025 7:14 PM IST

    PBKS-DC के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

    दिल्ली कैपिटल्स

    केएल राहुल, दर्शन नालकंडे, मनवंत कुमार, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय।

    पंजाब किंग्स

    विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन, सूर्यांश शेडगे।

  • 24 May 2025 7:07 PM IST

    PBKS-DC की प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स

    फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

    पंजाब किंग्स

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

  • 24 May 2025 7:02 PM IST

    DC ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 66वें मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 24 May 2025 6:46 PM IST

    एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले ने ऑल पार्टी डेलीगेशन के लिए दिया बयान

    एनसीपी-एससीपी नेता और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ग्रुप 7 की नेता सुप्रिया सुले ने कहा, "हमारा ग्रुप 7 आज रात 4 देशों के लिए रवाना हो रहा है। बड़ी विनम्रता से हम देशों को सच्चाई बताएंगे कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। जो आतंकवादी हमला भारत पर हुआ उसका जवाब भारत ने सच्चाई से दिया। हमारी इतनी ही इच्छा है कि देश दुनिया में अमन और शांति रहे। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होकर लड़ना चाहिए लेकिन वैसा हो नहीं रहा है। भारतीयों पर जिस तरीके से हमला हुआ हम उसकी निंदा करते हैं। हम दुनिया को सच्चाई बताएंगे।"

  • 24 May 2025 6:16 PM IST

    इंग्लैंड दौरे के लिए इन अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

    इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने युवा जोश के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। लेकिन बीसीसीआई ने कुछ ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया जिन्हें वैसे तो काफी अनुभव है लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें मौका नहीं दिया गया है। इस सूची में सबसे पहला नाम है टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का। बीसीसीआई के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने इसके पीछे की वजह शमी के इस फॉर्मेट में प्रदर्शन बताई है। वहीं, इस टेस्ट टीम में भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भी जगह नहीं मिली है। बता दें, दोनों खिलाड़ी साल 2023 के बाद से ही भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं।

  • 24 May 2025 5:33 PM IST

    न्यूक्लियर मेडिसिन में विशेष पढ़ाई शुरू करेगा डीयू

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक विशेष पहल के तहत न्यूक्लियर मेडिसिन में विशेष पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है। डीयू ये कोर्स आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के सहयोग से स्टार्ट करेगा। इस कोर्स के संचालन के पीछा का एक मात्र उद्देश्य देश के सैन्यकर्मियों और चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता को बढ़ावा देना है। 

  • 24 May 2025 4:58 PM IST

    जापान की राजधानी टोक्यो में आतंक को लेकर पाकिस्तान पर बरसे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी

    आतंकवाद को लेकर दुनियाभर के कई देशों में कई भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंचा। जहां भारतीय प्रवासियों के समुदाय को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता व सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंक को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।

  • 24 May 2025 4:22 PM IST

    देश में आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही है -कांग्रेस

    भारत जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता रहा है, उन पर अंतरराष्ट्रीय मंचों के सामने ही योजनाबद्ध हमला किया जा रहा हो तो कैसा विकसित भारत होगा? जब देश की आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही हो और संपत्ति कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में सिमटती जा रही हो तो कैसा विकसित भारत होगा? 

  • 24 May 2025 4:12 PM IST

    संस्थाओं की स्वायत्तता को सत्ता की सुविधा के अनुसार कुचला जा रहा हो तो कैसा विकसित भारत होगा?- जयराम रमेश

    कांग्रेस के संचार प्रभारी और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। कहा गया है कि इसमें तथाकथित ‘विकसित भारत’ लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जब सत्ता में बैठे लोग अपने ही शब्दों और कर्मों से सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को तोड़ने में लगे हों तो कैसा विकसित भारत होगा? जब संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को सत्ता की सुविधा के अनुसार कुचला जा रहा हो तो कैसा विकसित भारत होगा?

Created On :   24 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story