Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए रांची पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, बोले- पूर्व सीएम ने झारखंड के लिए किया लंबा संघर्ष

- शिबू सोरेन की अंतिम विदाई आज
- संजय सिंह पहुंचे झारखंड
- सांसद ने की परिवार के लिए संवेदना व्यक्त
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की आज यानि मंगलवार (5 अगस्त) को अंतिम विदाई होगी। बोकारो जिले के बड़का नाला के पास उनके पैतृक गांव नेमरा में किया दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम शामिल है।
सांसद ने की परिवार के लिए संवेदना व्यक्त
सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह झारखंड, हेमंत सोरेन, उनके परिवार और उनके समर्थकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। AAP और अरविंद केजरीवाल की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। वे झारखंड के पीछे की ताकत थे। उन्होंने झारखंड के लिए लंबा संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन राज्य और इसके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।
राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी पहुंचे थे अस्पताल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (4 अगस्त) को सर गंगा राम अस्पताल में जा कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित दी थी। इस दौरान मुख्यंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बेहद भावुक नजर आ रहे थे। वीडियो में हेमंत सोरेन को रोते हुए भी देखा जा सकता था। वहीं, पीएम ने उन्हें संभाला। आपको बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज (4 अगस्त) लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया।
Created On :   5 Aug 2025 9:43 AM IST