Amravati News: अमरावती जिले में 5.52 करोड़ रुपए मजदूरी जारी, 23 करोड़ रुपए अभी भी बाकी

अमरावती जिले में  5.52 करोड़ रुपए मजदूरी जारी, 23 करोड़ रुपए अभी भी बाकी
  • 11 तहसीलों के मनरेगा मजदूरों पर भुखमरी की नौबत
  • सरकार की उदासीनता से हजारों मजदूर आर्थिक संकट झेल रहे

Amravati News एक वर्ष से दिहाड़ी भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे अमरावती जिले के हजारों मजदूरों को आखिरकार राहत मिली है। राज्य सरकार ने गुरुवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए 5 करोड़ 52 लाख 87 हजार रुपए की निधि जारी की है। हालांकि, अब भी 23 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। जिसके लिए जिला प्रशासन राज्य सरकार से लगातार फॉलोअप लिए जाने की जानकारी मनरेगा के प्रमुख ज्ञानेश्वर घ्यार ने दैनिक भास्कर को दी।

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक धारणी, चिखलदरा और अचलपुर तहसीलों को छोड़कर जिले की अन्य 11 तहसीलों में मजदूरों को उनकी मेहनताना नहीं मिला था। मोर्शी तहसील में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां मजदूरों ने आत्महत्या की चेतावनी तक दे दी थी। सरकार की उदासीनता से नाराज़ हजारों मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए थे।

मोर्शी तहसील में सबसे अधिक 398.82 लाख (लगभग 4 करोड़) का भुगतान लंबित है, जहां 4554 मजदूर कार्यरत हैं। चांदूर बाजार, अचलपुर और वरुड में भी करोड़ों की बकाया राशि दर्ज है। धारणी, चिखलदरा और अचलपुर के लिए मार्च 2025 में होली के समय विशेष रूप से 20 करोड़ की निधि जारी की गई थी, जिससे मेलघाट के आदिवासी मजदूरों को अस्थायी राहत मिली।

अभी भी राहत अधूरी : हालांकि राज्य सरकार की ओर से कुछ निधि जारी की गई है, लेकिन 23 करोड़ रुपए का भुगतान अभी भी लंबित है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पूरी राशि नहीं दी गई, तो वे बड़े आंदोलन की राह पर चल सकते हैं।

क्र. तहसील स्वीकृत निधि व्यय बकाया पंजीकृत

(लाख रु.) (लाख रु.) (लाख रु.) मजदूर

1 अचलपुर 85.74 28.52 57.22 1211

2 अमरावती 127.71 127.71 0.00 1236

3 अंजनगांव 57.47 57.47 0.00 1081

4 भातकुली 73.84 73.02 0.82 797

5 चां. रेलवे 102.00 98.10 3.90 1327

6 चां. बाजार 138.14 73.74 64.40 2479

7 चिखलदरा 655.66 656.46 -0.80 559

8 दर्यापुर 95.40 95.47 -0.07 745

9 धा. रेलवे 98.44 98.60 -0.16 1270

10 धारणी 109.86 90.37 19.49 530

11 मोर्शी 849.44 450.62 398.82 4554

12 नंदगांव 151.59 151.79 -0.20 1993

13 तिवसा 164.90 165.18 -0.28 2239

14 वरुड 152.64 142.91 9.73 2856

कुल 2862.83 2309.96 552.87 75249


Created On :   10 May 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story