- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में सागौन चोरों ने वन रक्षक...
Amravati News: अमरावती में सागौन चोरों ने वन रक्षक व वनपाल पर किया पथराव

- बैरागड सर्कल में अवैध रूप से सागौन काट रहे थे
- वनपाल व वनरक्षक जंगल से भाग निकले
Amravati News जिले के धारणी थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बैरागड सर्कल में अवैध रूप से सागौन काटने की तैयारी कर रहे दो सागौन तस्करों को वनपाल और वनरक्षक ने पकड़ने का प्रयास किया। उन्हें पेड़ काटने से मना किया। तब दोनों वन कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ पड़े। डर के मारे वनपाल व वनरक्षक जंगल से भाग निकले। दोनों पर सागौन चोरों ने पथराव भी किया। जिसमें वे जख्मी हुए जख्मी वनरक्षक का नाम संदेश निरंजन इंगोले व वनपाल दत्तात्रय माधवराव भारती बताया गया है।
यह घटना 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे के दौरान घटित हुई। वनरक्षक संदेश इंगोले और दत्तात्रय भारती यह बैरागड सर्कल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तब पुलिस ने बैरागड निवासी श्रावण भिसुलाल कास्देकर (35) और बिहारीलाल उर्फ लप्पु मौजीलाल (37) यह दोनों सागौन के पेड काटने की तैयारी में दिखाई दिए।
वन अधिकारियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। तब वे दोनों को मारने के लिए दौड़ पडे। तब वे जंगल से भाग निकले। तब उन पर सागौन चोरों ने पथराव किया और सरकारी काम में बाधा निर्माण करने का प्रयास किया। शिकायत पर धारणी पुलिस ने दोनों सागौन चोरों के खिलाफ यह मामला धारा 132, 3 (5) के तहत दर्ज किया है।
महिला की बैग से 1. 45 लाख का माल उड़ाया : कट एक महिला यात्री की बैग स से दो अज्ञात महिला चोरों ने पर्स में रखे साेने के आभूषण व 25 हजार रुपए नकद राशि समेत कुल 1 लाख 45 हजार रुपए के माल पर हाथ साफ किया। यह घटना 31 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे के दौरान घटित हुई।
पाठयपुस्तक मंडल के पास रहनेवाली शिकायतकर्ता महिला कठोरा नाका बस स्टैंड से पति के साथ बस में चढ़ रही थी। उसके पीछे दो अज्ञात महिलाएं भी बस में चढ़ी। कंडक्टर ने महिला को जब टिकट के पैसे मांगे तब उसने पैसे देने बैग देखी। जब बैग की चेन खुली थी और उसमे रखे 25 हजार रुपए, 18 ग्राम सोने का चपला हार, सोने की 5 ग्राम की अंगूठी, 5 ग्राम सोने के दो कंगन इस तरह कुल 1 लाख 45 हजार चोरी गए थे। दो अज्ञात महिलाओं ने ही यह रकम चुराई। इस तरह का संदेह शिकायत में दर्ज किया है। गाडगेनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (बी), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   6 Aug 2025 11:31 AM IST