Amravati News: चिखलदरा में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

चिखलदरा में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
  • अधिक पुलिस बल की जरुरत
  • विकेंड और छुट्टियों के चलते दर्शनीय स्थलों पर भीड़ उमड़ रही

Amravati News पर्यटन नगरी चिखलदरा में इन दिनों भारी संख्या में पर्यटकों की आमद देखी जा रही है। वीकेंड और छुट्टियों के चलते दर्शनीय स्थलों पर भीड़ उमड़ रही है, जिससे कई जगहों पर अव्यवस्था और हुड़दंग जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल जैसे मोथा एडवेन्चर, बिर लुक, हरिकेन प्वाइंंट, देवी प्वाइंंट पर पर्यटकों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि ट्रैफिक और अनुशासन बनाए रखना चुनौती बन गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस विभाग की ओर से वीकेंड में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है लेकिन बाकी समय में सीमित कर्मचारियों के साथ व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि पर्यटन सीजन के दौरान विशेष व्यवस्था की जाएं, जिससे पर्यटन का अनुभव सुखद और सुरक्षित रह सके। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में कई जगहों के झगड़ों के मामले दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। कछ घायलों को प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Created On :   12 July 2025 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story