- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- कांडली ग्राम पंचायत में घोटाला,...
Amravati News: कांडली ग्राम पंचायत में घोटाला, सरपंच-पूर्व उप सरपंच से वसूले जाएंगे 1.65 करोड़ रुपए

- 13 सदस्यों ने पिछले साल मार्च में किया था अविश्वास प्रस्ताव पारित
- कांडली ग्राम पंचायत का मामला
Amravati News तहसील की कांडली ग्राम पंचायत में हुई 1 करोड़ 65 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का मामला गर्मा रहा है। वर्तमान सरपंच को पद से हटा दिया गया। पूर्व उपसरपंच पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप था। संभागीय आयुक्त ने 26 मई को सरपंच को अयोग्य घोषित कर दिय और सदस्यता रद्द कर दी गई है। गबन की गई राशि दोनों से वसूलने के आदेश दिए हैं। इस घटना से क्षेत्र की राजनीति में खलबली मच गई है।
कांडली ग्राम पंचायत अचलपुर तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के रूप में जानी जाती है। 2021 के चुनाव में सर्वसम्मति से सरपंच सविता दशरथ अाहाके और उपसरपंच दिलीप उर्फ गंगा धंधरे को नियुक्त किया गया था। सरपंच और उपसरपंच ने सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया और गांव के विकास को नजरअंदाज करते हुए अपने हितों को साधा गया था। इससे ग्राम पंचायत सदस्यों में नाराजगी फैल गई। 20 मार्च 2024 को सरपंच और उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव 13 सदस्यों की उपस्थिति में पारित हो गया। चूंकि सरपंच पद के लिए कोई अनुसूचित जनजाति का उम्मीदवार नहीं था, इसलिए सविता अाहाके को सरपंच और रवि गोडबोले को उप सरपंच नियुक्त किया गया। लेकिन संभागीय आयुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार से संबंधित धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कराया था, इसलिए उन्हें वित्तीय अधिकार से दूर रखा गया था। लेकिन एक महीने पहले ही हाईकोर्ट के आदेश के तहत सरपंच को वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया। सरपंच पर फिर से भ्रष्टाचार करने, सदस्यों को विश्वास में लिए बिना काम शुरू करने का आरोप लगाया गया। ये सभी मामले पूर्व सरपंच सुषमा थोरात ने दर्ज कराए थे।
सदस्यों पर दबाव डाला जा रहा था : कांडली ग्राम पंचायत में अनियमितताएं चल रही थीं और सदस्यों पर दबाव डालकर विश्वास में नहीं लिया जा रहा था। सदस्यों की शिकायत के आधार पर संभागीय आयुक्त के समक्ष सरपंच एवं उपसरपंच के खिलाफ अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें भ्रष्टाचार और अनियमितताएं सिद्ध होने पर सरपंच और पूर्व उपसरपंच को सरपंच और सदस्य पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। कांडली ग्राम पंचायत के सदस्य इस जीत का श्रेय नागरिकों और जागरूक कार्यकर्ताओं को देते हैं। उनकी प्रेरणा से ही आज यह विजय प्राप्त हुई है। -सुषमा भारत थोरात, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत कांडली।
Created On :   27 May 2025 3:17 PM IST