- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- निकाय चुनाव नए -पुराने अध्यक्षों की...
Amravati News: निकाय चुनाव नए -पुराने अध्यक्षों की परीक्षा की घड़ : बावनकुले

- पालकमंत्री ने वार्ड-प्रभागों में घूमने की दी सलाह
- शहर-जिलाध्यक्षों का पदग्रहण समारोह
- कार्यकर्ताओं को नेताओं का पीछा छोड़ने कहा
Amravati News स्थानीय निकाय चुनाव नए और पुराने अध्यक्षों की परीक्षा की घड़ी है। टिकट के लिए नेताओं के पीछे घूमने के स्थान पर अपने वार्ड-प्रभागों में घूमे यह सलाह बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राज्य के राजस्व मंत्री तथा जिला पालकमंत्री चंद्रकांत बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को दी। शहर के व्यंकटेश लॉन में आयोजित शहर-जिला पदाधिकारी सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर बीजेपी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ.नितिन धांडे, जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर, रविराज देशमुख का पालकमंत्री की उपस्थिति में शानदार पदग्रहण हुआ। इसी के साथ ही मनसे के पदाधिकारी गौरव बांते और उनके कार्यकर्ता तथा बारी पंचायत की कार्यकारिणी ने बीजेपी में प्रवेश लिया।
पालकमंत्री बावनकुले ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव महायुति के साथ लड़ेंगी। महानगर पालिका, जिला परिषद, नगर पालिका-पंचायत समिति के चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। इसलिए निष्ठावान कार्यकर्ता का पूरा सम्मान किया जाएगा। जिले के विस्तार को देखते हुए भाजपा के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। एक शहर अध्यक्ष और 2 ग्रामीण जिलाध्यक्षों का चयन हुआ है।
यह निर्णय पार्टी स्तर पर लिया गया निर्णय है। डॉ. नितिन धांडे ने शिक्षक विधायक चुनाव में जीत की कोई उम्मीद नहीं रहते भी पार्टी आदेश का सम्मान कर चुनाव लड़ा था। रविराज देशमुख और प्रभुदास भिलावेकर ने विस चुनाव में पार्टी आदेश का पालन कर अपनी दावेदारी पीछे ली। फलस्वरूप इन तीनों को प्रमुख जिम्मेदारियां दी है। निवर्तमान शहर-जिलाध्यक्षों ने भी पार्टी हित को ही सर्वोच्च माना, कड़ी मेहनत की। इसके लिए सांसद डॉ. अनिल बोंडे और पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे का अभिननंदन, उनका योगदान काबिले तारीफ है। लेकिन पार्टी स्तर पर बदलाव होते रहते है। मैं भी पार्टी का 11 वां प्रदेश अध्यक्ष हूं, कल कोई और बनेगा। यह निर्णय पार्टी स्तर पर लिए जाते हंै। किसे टिकट देना है, यह निर्णय भी पार्टी का पार्लमेंट्री बोर्ड ही करेगा।
हमे लीडर बन घूमने वाले अध्यक्ष नहीं चाहिए बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता की जरूरत है ऐसा कहते हुए उन्होंने पूर्व सांसद नवनीत राणा, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे तथा सभी पदाधिकारियों के समन्वय से निकाय चुनाव का नियोजन करने के निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे ने कार्यकर्ता के चुनाव में जी जान लगा देने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कांग्रेस पर तीखे व्यंग कसते हुए उन्हें उनकी जगह दिखा देने की बात कही। शहर अध्यक्ष नितिन धांडे, जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख और प्रभुदास भिलावेकर ने भी स्थानीय निकाय चुनाव में दमदार प्रदर्शन का दावा किया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक प्रवीण तायड़े, राजेश वानखड़े, केवलराम काले, उमेश यावलकर, प्रताप अदसड़, जयंत देहनकर, निवेदिता चौधरी, किरणताई महल्ले, शेखर भोयर, शिवराय कुलकर्णी, सुनील काले, चेतन पवार सहित अन्य मंचासीन थे। समूचा सभागार सैकड़ो महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं से भरा था।
बकरी ईद पर नहीं कटेगा गौवंश : पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की कि जिले में बकरी ईद के दिन एक भी गौ या गौवंश को कटने नहीं दिया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने सांसद नवनीत राणा की उस मांग पर की जिसमंे उन्होंने पालकमंत्री को अवगत कराया कि गौ हत्या, गौवंश हत्या बंदी कानून अस्तित्व में होने के बाद भी शहर के पश्चिमी क्षेत्र में हर घर के पीछे कुर्बानी के लिए गाय के बछड़ों को बांध कर रखा है। जिसके जवाब में पालकमंत्री ने एक भी गौवंश की कुर्बानी नहीं होने देने व्यापक कदम उठाने का दावा किया।
Created On :   1 Jun 2025 2:54 PM IST