Amravati News: अमरावती जिले में फिलहाल और कुछ माह नहीं दौड़ेंगी ई-बसें

अमरावती जिले में फिलहाल और कुछ माह नहीं दौड़ेंगी ई-बसें
  • तपोवन में चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार
  • किराए पर इलेक्ट्रिक बस आपूर्ति का करार रद्द

Amravati News अमरावती जिले के यात्री पिछले कई वर्षों से कबाड़ बसों में सफर कर रहे हंै। यात्रियों को राहत दिलवाने लगभग दो माह पहले जिले के चार डिपो में प्रति डिपो पांच लालपरी भेजी गई थी। इसी दौरान अमरावती जिले के यात्रियों के लिए 25 ई-बसें आने का मार्ग आसान हुआ था। क्योंकि मध्यवर्ती बस डिपो के तपोवन स्थित वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन दो माह पहले ही बनकर तैयार हुआ है।

स्टेशन बनने के 15 दिन में ही ई-बसें आने की संभावना अधिकारियों ने व्यक्त की थी। लेकिन इन आशाओं पर फिलहाल पानी फेरा गया। क्योंकि परिवहन महामंडल को किराए पर इलेक्ट्रिक बस की आपूर्ति करने के लिए जो कंपनी नियुक्त की गई थी उसके साथ किया गया करार रद्द किया गया है। इस बात की पुष्टि एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाइक भी कर चुके हंै। एसटी महामंडल ने “ईव्हे ट्रांस’ कंपनी को 2 नवंबर 2023 इलेक्ट्रिक बस आपूर्ति का ठेका दिया था। कंपनी की ओर से जनवरी 2025 तक 1935 और जून 2026 तक 5150 बस आपूर्ति करना अपेक्षित था। 2024-25 में कंपनी ने एसटी महामंडल को 9 मीटर लंबी 138 व 12 मीटर लंबी 82 इस तरह कुल 220 बसें आपूर्ति की थी। जिससे सरकार ने कंपनी के साथ किया करार रद्द कर दिया। अब नई कंपनी से करार होने तक अमरावती को नई ई-बसें मिलना असंभव है।

180 वैट की 17 चार्जर लगाए गए : अमरावती मध्यवर्ती बस डिपो का वर्कशॉप तपोवन परिसर में है। इस वर्क शॉप में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य 5 बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू है। एलेक्ट्रा कंपनी को यह काम सौंपा गया था। इस कंपनी ने अप्रैल माह में ही तपोवन की कार्यशाला में 180 वैट के 17 चार्जर लगाने का काम किया है। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए एसटी महामंडल की ओर से महावितरण की मदद से 2700 केवी का विद्युत सप्लाय भी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाने का काम पूर्ण हुआ था। यहां चार्जर भी लगकर तैयार हो चुके हैं। इस कारण अब केवल ई-बसों का इंतजार अमरावती जिले को था। लेकिन किराए पर ई-बसें सप्लाय करनेवाली नई कंपनी के साथ करार होने तक अमरावती में ई-बसें दौडना असंभव माना जा रहा है।


Created On :   28 May 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story