गिरफ्तारी: दुष्कर्म का आरोपी भोंदूबाबा भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, भागने के चक्कर में था आरोपी

दुष्कर्म का आरोपी भोंदूबाबा भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, भागने के चक्कर में था आरोपी
  • गुप्त जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबोचा
  • महिलाओं का उपचार करने के बहाने लूटी इज्जत
  • अश्लील वीडियो बनाकर धमकाता रहा

डिजिटल डेस्क, अमरावती । उपचार के नाम पर दुष्कर्म करने वाले भोंदूूबाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरहा थाना क्षेत्र के मार्डी निवासी भोंदूबाबा सुनील जानराव कावलकर पर दो महिलायों ने आरोप लगाया था कि उपचार के बहाने आश्रम में रख दुष्कर्म किया। जिसके बाद अश्लील वीडिओ बनाकर भोंदूबाबा दुष्कर्म करता रहा। 25 जनवरी को कुरहा थाने में मामला दर्ज होते ही भोंदू बाबा आश्रम छोड़कर भाग निकला। पिछले 15 दिनों से पुलिस की दो टीम भोंदू बाबा की तलाश में जुटी थी। आखिरकार गोपनीय जानकारी पर ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने गुरुवार की रात भोपाल रेलवे स्टेशन से भोंदू बाबा उर्फ सुनील कावलकर को गिरफ्तार कर शुक्रवार की सुबह अमरावती लाया है। अदालत में भोंदू बाबा को पेश किया गया। अदालत ने 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिये हैं। आरोपी से पुलिस और भी कई तरह से पूछताछ कर रही है।

हिरण की खाल भी मिली थी : जानकारी अनुसार भोंदूबाबा उर्फ सुनील कावलकर पहले गांव में बाल कटिंग की दुकान चलाता था। इसी बीच जंगल में शिकार कर तस्करी भी करता था। 2011 में भोंदूबाबा के घर पर वनविभाग ने छापामार कार्रवाई की थी उसके पास से हिरण की खाल बरामद हुयी थी। इस समय वनविभाग ने भोंदूबाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।जिसके बाद आश्रम की नयी दुकानदारी खोलकर उपचार के बहाने लोगों को ठग रहा था। वहीं अब दुष्कर्म के मामले के बाबा की सारी करतूतें सारी सामने आयी है। फिलहाल भोंदूबाबा काे चांदुर रेलवे पुलिस के हवाले किया है।

हुलिया बदलकर काट रहा था फरारी : दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पहचान न सके इसलिए भोंदूबाबा ने दाढ़ी मूंछ और सिर के बाल काटकर हुलिया बदलते हुए फरारी काट रहा था। अमरावती जिले से फरार होकर गंगासागर, वारासणी, बुद्ध्गया आदि जगह जाकर छिप रहा था


Created On :   10 Feb 2024 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story