लूटपाट: चाकू की नोंक पर प्रेमी युगल को लूटनेवाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू की नोंक पर प्रेमी युगल को लूटनेवाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • युवती के गले पर चाकू रख धमकाया
  • माल छीनकर भाग निकले थे
  • पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया माल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अचलपुर निवासी प्रेमी युगल दोपहर में वझ्झर डैम से वापस लौट रहे थे। तब दो दोपहिया पर सवार पांच अज्ञात आरोपियों ने प्रेमी युगल को रुकाकर चाकू से डरा धमकाते हुए मोबाइल, रुपए और दोपहिया छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में अचलपुर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सलीम खान उर्फ कल्लु साबीर खान, शेख शाहीद उर्फ मोदु शेख राजिक, शेखा साजीक उर्फ चिची शेख सलीम व प्रणय रघुनाथ बादशे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 86 हजार रुपए का माल भी जब्त किया है।

अचलपुर निवासी आदित्य बर्वे बुधवार को युवती को लेकर वझ्झर डैम में घूमने के लिए गए थे। वापस लौटते समय परतवाड़ा थाना क्षेत्र के मोही फाटा मार्ग पर दो दोपहिया पर सवार पांच अज्ञात आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोका। आरोपियों ने युवती के गले पर चाकू रख डरा धमकाने लगे। प्रेमी युगल के पास से दो हजार नकद, दोनों के मोबाइल और दोपहिया छीन ली और थाने में शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आदित्य बर्वे की शिकायत पर परतवाड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों केखिलाफ धारा 341, 395, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नापजोख करने गए भूमि अभिलेख विभाग के उपअधीक्षक पर हमला : बडनेरा के दाभा गांव में गुरुवार की सुबह खेत की नापजोप करने गए भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारी-कर्मचारी से विवाद कर शासकीय काम में बाधा निर्माण करने और मारपीट करने का मामला गुरुवार की सुबह सामने आया।

बताया जाता है कि दाभा गांव में खेत की नापजोप करने पहुंचे उपअधीक्षक गणेश बोकडे व मंगेश माने के साथ आरोपी मनीष जयदेवगीर गिरी ने विवाद कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मनीष जयदेवगीर गिरी ने अधिकारियों को नापजोप करने से रोककर शासकीय कार्य में बाधा निर्माण की। मंगेश माने की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने आरोपी मनीष गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बडनेरा थाना क्षेत्र के दाभा में नांदगांव खंडेश्वर निवासी निखिल विट्ठल गिरी का खेत है। निखिल गिरी ने खेत की नापजोप कर खेत के बंटवारे के लिए भूमि अभिलेख कार्यालय में आवेदन किया था। जिसके आधार पर भूमि अभिलेख कार्यालय के वरिष्ठों ने उपअधीक्षक गणेश बोकडे व मंगेश माने को गुरुवार की सुबह खेत की नापजोप कर करने के लिए भेजा था। गणेश बोकडे और अन्य कर्मचारी खेत में पहुंचकर खेत की नापजोप प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू कर दी। इस समय खेत में निखिल गिरी और मनीष गिरी मौजूद थे। मनीष गिरी ने अधिकारियों को खेत की खेत की नापजोप कर करने से रोका। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी मनीष गिरी ने उपअधीक्षक गणेश बोकडे व मंगेश माने के साथ गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उप अधीक्षक मंगेश माने की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने आरोपी मनीष गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   1 March 2024 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story