Chhindwara News: आईस्क्रीम पार्लर में देर रात विवाद, भाजपा नेता के बेटों ने भाजपा नेत्री के बेटे से की मारपीट

आईस्क्रीम पार्लर में देर रात विवाद, भाजपा नेता के बेटों ने भाजपा नेत्री के बेटे से की मारपीट
  • भाजपा नेता विजय पांडे ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
  • टॉय गन चलाने की बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था।
  • शिकायत पर पुलिस ने विजय पांडे और उनके बेटों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Chhindwara News: दशहरा मैदान के सामने आईस्क्रीम पार्लर में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान भाजपा नेता विजय पांडे के बेटों ने महिला नेत्री के बेटे से मारपीट कर दी। इस दौरान विजय पांडे और महिला नेत्री अमिता बरहैया भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों में देर रात तक विवाद होता रहा। शिकायत पर पुलिस ने विजय पांडे और उनके बेटों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि सारांश बरहैया की दो दिन पहले अनुष्का नामदेव से सगाई हुई थी। मंगलवार रात 12.10 बजेे सारांश अपनी बहन, मंगेतर अनुष्का और उसके छोटे भाई व बहन के साथ आईस्क्रीम पार्लर में बैठे थे। यहीं शिवाय अपनी मां और भाभी के साथ मौजूद थे।

सारांश ने मंगेतर के 13 वर्षीय छोटे भाई के लिए टॉय गन लाया था। टॉय गन चलाने की बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। अनुष्का की शिकायत पर पुलिस ने विजय पांडे, शिवाय और शिखर पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।

विजय पांडे के पक्ष ने मौके पर कुंडीपुरा टीआई मनोज बघेल की मौजूदगी पर जमकर आपत्ति जताई। टीआई से बहस की स्थिति भी बनी। बुधवार शाम को भाजपा नेता विजय पांडे ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Created On :   15 May 2025 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story