- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- 42 बोरी गेंहू के साथ चार आरोपी...
Chhindwara News: 42 बोरी गेंहू के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

- आरोपियों की निशानदेही पर 42 बोरी गेंहू जब्त किया गया है।
- आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Chhindwara News: देहात थाना क्षेत्र के काराबोह शासकीय राशन दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर 42 बोरी गेंहू चुरा ले गए थे। आरोपियों ने राशन दुकान की टीन शेड उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
टीआई जीएस राजपूत ने बताया कि 23 जून की रात अज्ञात चोरों ने काराबोह स्थित उचित राशन दुकान की टीन शेड उखाड़कर 52 हजार 500 रुपए कीमत की 42 बोरी गेंहू चुरा ले गए थे। मुखबिर की सूचना पर काराबोह निवासी 26 वर्षीय सरवन पिता सुरेश मडंराह, 19 वर्षीय शैलेन्द्र पिता सुभाष गढ़ेवाल, 28 वर्षीय हमीद पिता वहीद खान और 26 वर्षीय सरजू पिता सुरेश मंडराह को पकड़ा था।
चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल ली है। आरोपियों की निशानदेही पर 42 बोरी गेंहू जब्त किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम
गेंहू चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने वाली टीम में टीआई जीएस राजपूत, एएसआई राजेश रघुवंशी, आरक्षक सौरभ बघेल, शेर सिंह रघुवंशी, ब्रजेश पाल शामिल है।
Created On :   26 Jun 2025 1:08 PM IST