- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- एव्हीजे कंपनी में भीषण...
Chhindwara News: एव्हीजे कंपनी में भीषण हादसा...बॉयलर से झुलसे छह श्रमिक, नागपुर रेफर

- औद्योगिक केंद्र बोरगांव की घटना, पुलिस कर रही जांच
- बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
- घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से काेई बयान नहीं आया है।
Chhindwara News: सौंसर के औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण और मनमानी कार्य प्रणाली को लेकर चर्चित एव्हीजे फैक्ट्री में बुधवार दोपहर हुए भीषण हादसे में छह श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में बॉयलर सफाई के दौरान यह हादसा हुआ है। इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। इस घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से काेई बयान नहीं आया है। घटना को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए श्रमिक आक्रोश में है।
दरअसल फैक्ट्री में मिथेनॉल बनाया जाता है। दोपहर में कंपनी द्वारा एक बॉयलर की सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान 6 श्रमिकों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाॅयलर के भीतर सफाई के लिए भेजा गया था। नीचे जल रही आग की वजह से गरम बॉयलर में श्रमिक झुलस गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
जानकारी यह है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा इस संवेदनशील मामले में श्रमिकों को बेहतर इलाज दिलाने की बजाए घायलों काे नागपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रमिक ठेकदार के हैं या कंपनी के, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी लेने और फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष जानने संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।
बॉयलर में यह श्रमिक झुलसे-
घायलों में संजय काले, निलेश डोईफोडे निवासी छिन्दवाडा, मंगेश बल्की, चन्द्रशेखर बल्की, सुरेश बल्की, लोकेश बावनकर, गोवर्धन सोनबरसे सभी घोटी निवासी है। इसमें से संजय और मंगेश कि हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्या कहते है अधिकारी-
फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटना स्थल की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ मामला कायम किया जाएगा।
- एबी मर्सकोले, टीआई लोधीखेडा
Created On :   31 July 2025 2:28 PM IST