- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बाथरूम की दीवार धंसकी, महिला दबी,...
Chhindwara News: बाथरूम की दीवार धंसकी, महिला दबी, रेस्क्यू कर निकाला

- बाथरूम की दीवारों के मलबे में महिला बुरी तरह से फंस गई थी।
- सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
Chhindwara News: मोहखेड़ के ग्राम खेड़ी में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां बाथरूम का टैंक और दीवार धंसक गई। घटना के वक्त बाथरूम में महिला थी, जो मलबे में दब गई थी। ग्रामीणों और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गनीमत है कि महिला की जान बच गई।
टीआई खेलचंद पटले ने बताया कि खेड़ी निवासी 38 वर्षीय पुष्पा पति राजेन्द्र डोबले बुधवार शाम घर के बाहरी हिस्से में बनी बाथरूम में स्नान करने गई थी। उसी वक्त बाथरूम का टैंक और दीवारें धंस गई। पुष्पा की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला। महिला को मामूली चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेसीबी की मदद से हटाया मलबा-
ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से पहले मलबे को हटाया और रस्से के सहारे महिला को मलबे से बाहर निकाला। बाथरूम की दीवारों के मलबे में महिला बुरी तरह से फंस गई थी। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से बाथरूम की दीवारें कमजोर हो गई थी और वह बुधवार शाम अचानक गिर गई।
Created On :   31 July 2025 2:15 PM IST