- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- मृतक की हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव...
Chhindwara News: मृतक की हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, कुंडीपुरा पुलिस के उमरिया इसरा में मिला था शव

- मृतक की हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
- कुंडीपुरा पुलिस के उमरिया इसरा में मिला था शव
Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के उमरिया इसरा स्थित पोला ग्राउंड के समीप शनिवार सुबह एक शख्स का शव मिला था। रविवार सुबह मृतक की शिनाख्त चौरई के ग्राम आमटा टोला निवासी 55 वर्षीय मनीराम पिता गोपी जामोरे के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसका पीएम कर शव परिजनों को साैंपा है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि उमरिया इसरा स्थित पोला ग्राउंड से लगी अमन किराना दुकान के समीप शनिवार सुबह एक शव मिला था। मृतक की शिनाख्त मनीराम जामोरे के रूप में हुई है। अज्ञात आराेपियों ने पहचान छिपाने की मंशा से मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीराम दो दिन पहले घर से निकला था। मनीराम कहां निकला था इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
गांव वालों से भी जानकारी जुटा रही पुलिस-
घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नहर है वहां चादर और चप्पलें मिली है। संभावना जताई जा रही है कि यहीं वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद रहवासी क्षेत्र में शव लाकर फेंका गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि िकसी ने मृतक या किसी संदिग्ध को यहां आते-जाते देखा हो। आखिरी वक्त मृतक के साथ कौन था और वह घटनास्थल तक कैसे पहुंचा। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है, हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली थे।
Created On :   30 Jun 2025 1:06 PM IST