- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- जादूटोना करने वाला कहने पर युवक को...
Chhindwara News: जादूटोना करने वाला कहने पर युवक को उतारा मौत के घाट

- अमरवाड़ा के धतुरिया में मिला था युवक का शव
- पुलिस ने आरोपी अजब उर्फ बब्बा टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
- पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा था।
Chhindwara News: अमरवाड़ा के ग्राम धतुरिया में शनिवार एक युवक का शव मिला था। मृतक के गले में गमछा लपटा था और सिर, पसली व चेहरे पर चोट थी। पीएम में खुलासा हुआ कि सिर पर आई चोट से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में हत्या करना कबूल लिया है।
उसने बताया कि मृतक अक्सर उसे जादूटोना करने वाला कहता था। इससे परेशान होकर उसने शुक्रवार रात को हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी अजब टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को 38 वर्षीय राजेन्द्र इवनाती घर से गुटखा लेने निकला था। शनिवार को उसका शव गांव के समीप मिला था। सिर पर आई चोट से राजेन्द्र की मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात को राजेन्द्र के साथ गांव का अजब टेकाम था। पुलिस ने अजब को सालीवाड़ा से पकड़ा और पूछताछ की।
अजब ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र शराब पीकर अक्सर उसे जादूटोना करने वाला कहता था। इससे परेशान होकर शुक्रवार रात उसने राजेन्द्र के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसने पत्थर से राजेन्द्र के सिर पर वार किया था। पुलिस ने आरोपी अजब उर्फ बब्बा टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम-
युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में टीआई राजेन्द्र धुर्वे, एसआई विजेन्द्र मार्को, एसआई राघवेन्द्र उपाध्याय, एएसआई करतार सिह, आरक्षक अभिषेक बघेल, करण रघुवंशी, ओंमकार ,सैनिक देवेन्द्र सूर्यवंशी शामिल है।
Created On :   14 July 2025 1:38 PM IST