आरोप: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर फिरौती मांगने का आरोप

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर फिरौती मांगने का आरोप
कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि नेलकुद्री और भाजपा का पूर्व कार्यकर्ता अमोल नामनवर के खिलाफ 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप एक महिला ग्रामसेविका ने लगाया। इस मामले में संबंधित ग्रामसेविका ने हेरी पुलिस थाना में संबंधितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मामला उजागर होते ही भाजपा के खेमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ग्रामसेविका वर्तमान में एटापल्ली पंचायत समिति में कार्यरत होकर वर्ष 2022 तक अहेरी तहसील के खमनचेरु ग्रामपंचायत के कार्यकाल के दौरान भाजपा के दो नेताओं ने उनसे 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की। इस आशय का आरोप संबंधित ग्रामसेविका ने अपनी शिकायत में लगाया है। मामले की जांच कर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी ग्रामसेविका ने की है।

मामले की जांच शुरू है : इस मामले में महिला ग्रामसेविका ने शिकायत दर्ज करायी है। फिरौती मांगने का मामला छह माह पुराना होने के कारण अब तक किसी पर अपराध दर्ज नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी जांच शुरूकी गई है। मनोज कालबांडे, थानेदार, अहेरी

मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं : इस मामले को लेकर मुझे अब तक कोई जानकारी नहीं है। यदि, इस मामलें में कोई तथ्य दिखाई देते हैं। तो उसे वरिष्ठों की ओर भेज दिया जाएगा। वरिष्ठों के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रशांत वाघरे, जिलाध्यक्ष, भाजपा गड़चिरोली


Created On :   7 Nov 2023 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story