- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली के पास रांगी-निमगांव सड़क...
Gadchiroli News: गड़चिरोली के पास रांगी-निमगांव सड़क पर 2 टस्कर हाथियों का विचरण

- नागरिकों में डर का माहौल, वन विभाग अलर्ट
- जानकारी मिलते ही वनविभाग भी अलर्ट
Gadchiroli News ओडिशा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुए जंगली हाथियों के झुंड से भटके 2 टस्कर हाथी इन दिनों धानोरा तहसील के वनक्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। बुधवार सुबह इन दोनों हाथियों को तहसील के रांगी-निमगांव सड़क पर मुक्त विचरण करते हुए देखा गया जिससे आस-पास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग भी अलर्ट हो गया है। साथ ही नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टस्कर हाथियों को कुछ दिन पूर्व गड़चिरोली जिला मुख्यालय के राष्ट्रीय महामार्ग पर चहलकदमी करते देखा गया था। वर्तमान में खेतों में किसी तरह की फसल नहीं होने से यह दोनों हाथी भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे हंै। बुधवार की सुबह इन हाथियों ने धानोरा तहसील में प्रवेश किया। वहीं रांगी से निमगांव जाने वाली मुख्य सड़क पर मुक्त संचार करते भी यह हाथी देखे गए।
धानोरा से रांगी पहुंचने के लिए यह मुख्य सड़क होने से यहां काफी यातायात होता है। इस मार्ग से सुबह के दौरान आवागमन करने वाले अनेक वाहन चालकों को ये हाथी नजर आए। झुंड से भटके दाेनों टस्कर हाथी किसी भी समय हमला कर सकते हैं, इस कारण लोगों में भयपूर्ण माहौल है। वर्तमान में यह हाथी रांगी और निमगांव के जंगल परिसर में मौजूद होने की जानकारी वनविभाग ने दी है। संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
Created On :   12 Jun 2025 4:05 PM IST