Gadchiroli News: गड़चिरोली में कपास के नकली बीटी बीज समेत 10.80 लाख का माल जब्त

गड़चिरोली में कपास के नकली बीटी बीज समेत 10.80 लाख का माल जब्त
  • एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
  • आष्टी पुलिस और कृषि विभाग ने की कार्रवाई

Gadchiroli News चामोर्शी तहसील के आष्टी परिसर में गुरुवार को बड़े पैमाने पर कपास के नकली बीटी बीज का परिवहन शुरू होने की जानकारी मिलते ही आष्टी पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने आष्टी-गड़चिरोली महामार्ग के ग्राम कोनसरी के पास नाकाबंदी कर कपास के नकली बीटी बीज समेत 10 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रपुर जिले के बेंबाला निवासी विनोद श्रीहरि वाढई (42) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने कपास के बीटी बीज पर प्रतिबंध लगाया है। इस तरह के बीजों की बिक्री करना गैरकानूनी है। इसी तरह के बीजों का परिवहन शुरू हाेने की जानकारी आष्टी के थानेदार विशाल काले को मिली। जानकारी के मिलते ही पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने कोनसरी गांव में नाकाबंदी की। इस दौरान वाहन क्रमांक एम. एच. 34 बी. जेड. 4958 संदेहास्पद स्थिति में दिखायी देते ही पुलिस ने वाहन काे रोककर जांच की। इस समय वाहन से 3 लाख 80 हजार रुपए के नकली कपास के बीज पाए गए। कार्रवाई में 7 लाख रुपए का वाहन ऐसा कुल 10 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच विशाल काले कर रहे हैं।

96 हजार का माल जब्त : प्रतिबंधित चोर बीटी बीज रखने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 96 हजार का माल जब्त किया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली भुरकुंडा निवासी नागो भीमा टेकाम के घर पर छापामार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर मंे चोर बीट बीज के 50 किलो की बोरी कीमत 96 हजार बरामद हुई। इस संदर्भ में पूछताछ करने पर यह बोरी राजुरा तहसील के सुकड़पल्ली निवासी तिरूपति नारायण अप्पलवार की होने की बात बताई गई। इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बीज की पड़ताल व कार्रवाई के लिए कृषि वभाग को जानकारी दी गई।

कृषि विभाग की रिपार्ट अनुसार प्रतिबंधित कपास (एचटीबीटी) बीज भंडारण व बिक्री के उद्देश्य से किसानांे को फंसाने यह बीज रखा गया। कृषि अधिकारी नरेश रामकृष्ण ताजने के रिपार्ट अनुसार पुलिस स्टेशन राजुरा में विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है। उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक पांडुरंग हाके, भीष्मराज सोरते, पीसी विक्की निर्वाण अविनाश बांबोले, महेश बोलगोडवार, तिरूपति जाधव आदि ने की।


Created On :   23 May 2025 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story