गोंदिया: अधिकारी मराठा आरक्षण के सर्वे में व्यस्त और नगर परिषद का कामकाज हुआ ठप

अधिकारी मराठा आरक्षण के सर्वे में व्यस्त और नगर परिषद का कामकाज हुआ ठप
  • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सर्वे करा रही
  • सर्व में नगर परिषद के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया
  • नगर परिषद का कामकाज ठप पड़ गया

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. मराठा आरक्षण को लागू करने के लिए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान लोगों से उनकी जाति, परिवार में स्दस्य, उनकी आयु, साक्षरता, व्यवसाय, नौकरी आदि को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। इस सर्व में नगर परिषद के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाने से नगर परिषद के कई विभागों के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं, जबकि कुछ विभागों में एक-दो अधिकरियों और कर्मचारियों पर ही काम का अधिक बोझ है।

सर्वे के चलते आम नागरिकों के काम भी पिछले कई दिनों से अटक गए हैं। वहां कार्यरत बाबू द्वारा उन्हें सर्वे खत्म होने के बाद आने को कहा जा रहा है। जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

नागरिकों को हर छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते

ज्ञात हो कि नप में इस समय प्रशासक राज चल रहा है। जिस कारण नागरिकों को हर छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन उनके दफ्तर में नहीं रहने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सरकार ने इस सर्वे में नप के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही सरकारी स्कूल के शिक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया है। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

शासकीय आदेश पर कर रहे अमल

सी.ए. राणे, प्रशासनिक अधिकारी, नप के मुताबिक मराठा आरक्षण को लेकर इन दिनों सर्वे का काम चल रहा है। जिसमें शासन के आदेश पर नप के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्य में लगे हुए हैं। 3 फरवरी तक प्राथमिकता से यह कार्य किया जाएगा। नप में इस समय कर्मचारी कम है। लेकिन दैनिक आवश्यक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।



Created On :   1 Feb 2024 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story