Mumbai News: प्लास्टिक प्रदूषण रोकने जनजागृति पर 2 करोड़ 49 लाख रुपए खर्च करेगी सरकार

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने जनजागृति पर 2 करोड़ 49 लाख रुपए खर्च करेगी सरकार
  • विशेष अभियान चलाने के लिए शासनादेश
  • प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की थीम तय

Mumbai News प्रदेश की महायुति सरकार पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनजागृति को लेकर विशेष अभियान चलाने के लिए 2 करोड़ 49 लाख 49 हजार रुपए खर्च करेगी। शुक्रवार को राज्य के पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की निधि से यह राशि खर्च की जाएगी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2025 के लिए वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम तय की है। यह थीम केंद्र सरकार की ओर से स्वीकार किए गए मिशन लाइफ से संलग्न है।

मिशन लाइफ में पर्यावरण पूरक जीवनशैली स्वीकार की गई है। जिसमें एकल प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और प्लास्टिक कचरा कम करने पर जोर दिया गया है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश भर में अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जनजागृति, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, प्लास्टिक कचरा का प्रभावी प्रबंधन और एकल इस्तेमाल प्लास्टिक के लिए शाश्वत विकल्प खोजने के लिए विशेष लक्ष्य केंद्रित किया जाएगा।

बगीचे और समुद्र किनारे चलेगा 31 अक्टूबर तक अभियान : राज्य में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए 5 जून से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरों व गांवों के बगीचे, समुद्र किनारे, शैक्षणिक परिसर, सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, मंदिर और अन्य जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में विद्यार्थी, युवक, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकाय, उद्यमी संगठन, बाजार संगठन आदि समूहों को शामिल करके व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


Created On :   30 May 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story