सियासी बवाल: राहुल को रावण के रूप में दिखाया, कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल को रावण के रूप में दिखाया, कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
  • सोशल मीडिया पर वायरल करने के खिलाफ प्रदर्शन
  • राहुल को रावण के रूप में दिखाया था
  • कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई. भाजपा द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस ने प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुंबई के चेंबूर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पटोले ने कहा कि डरी हुई भाजपा राहुल गांधी को बदनाम करने का काम कर रही है। देश की जनता इसका बदला जरूर लेगी।

पटोले ने कहा कि साल 1945 में महात्मा गांधी को एक मराठी अखबार 'अग्रणी' के जरिए रावण की छवि में दिखाकर बदनाम किया गया था और अब इस इतिहास को दोहराकर राहुल गांधी को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को आजादी दिलाई और एक राष्ट्र बनाया लेकिन रावण प्रधान भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का देश की आजादी से कभी लेना देना ही नहीं रहा।

प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि भाजपा और आरएसएस लगातार गांधी परिवार को बदनाम करते रहे हैं, लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दे दिया। खान ने कहा कि हर कोई जानता है कि देश में रावण प्रवृत्ति का कौन है? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने गांधी परिवार के प्रति नफरत नहीं छोड़ी तो देश की जनता इसका जवाब एक दिन जरूर देगी।

Created On :   6 Oct 2023 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story