मुंबई: इलेक्ट्रिक सामान में छुपा कर सोने की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त

इलेक्ट्रिक सामान में छुपा कर सोने की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त
  • डेढ़ करोड़ का सोना मुंबई में जब्त
  • सीमा शुल्क विभाग कार्रवाई
  • इलेक्ट्रिक सामान में छुपा कर सोने की तस्करी हो रही थी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. सीमा शुल्क विभाग कार्रवाई में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 15 से 16 मार्च के बीच 5 अलग-अलग मामलों में 1 करोड़ 46 लाख रुपए का 2 किलो 66 ग्राम से अधिक सोना और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक विदेशी व्यक्ति अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचा। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 987 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसे हैंड बैग में छिपा कर रखा गया था।

इसी तरह एयर इंडिया की फ्लाइट सिंगापुर से मुंबई पहुंचे भारतीय नागरिक को शक के आधार पर तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 820 ग्राम सोना बरामद हुआ। वह अपने कपड़ों में चुपा कर सोना लाया था।

सीमा शुल्क ‌विभाग ने इस तरह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दुबई और रियाद से मुंबई पहुंचे चार यात्रियों को पकड़ा गया। उनके पास से 1 करोड़ 46 लाख रुपए का 2 किलो 66 ग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ।

पकड़े गए यात्री अपने कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों में सोना चुपा कर भारत लाए थे।



Created On :   18 March 2024 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story