रेप: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग को झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग को झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
  • दोस्ती के बाद दोनों में बने प्रेम संबंध
  • घर बुलाकर करता था यौन शोषण
  • नाबालिग होने के कारण मामला थाने तक पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मंगलवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की उसे अदालत में पेश किया गया।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान : पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है। करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान अनुराग संजय खोटे (20) पांचपावली निवासी से हुई, जिससे उनमें मित्रता हुई और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इन संबंधों की आड़ में किशोरी को मिलने के लिए अनुराग अपने घर में बुलाता रहा है। मौका देखकर उसने 27 अप्रैल 2023 से अब तक उससे दुष्कर्म करते रहा है। इससे पीड़िता को गर्भ ठहर गया। इस बीच पीड़िता का स्वास्थ खराब होने से परिजन उसे अस्पताल ले गए, जिससे उसके गर्भवती होने का पता चला। किशोरी की आयु कम होने से मामला थाने पहुंचा।

राहगीर को दोपहिया वाहन ने उड़ाया : वर्धा रोड पर जामठा में बीती रात सड़क हादसे में राहगीर घायल हो गया। उसे दोपहिया वाहन ने टक्कर मारी। आरोपी चालक के खिलाफ हिंगना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। टीपू सुल्तान चौक योगी अरविंद नगर निवासी है। जामठा स्थित पेट्रोल पंप के पास से सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल क्र.एमएच 31 एडी 5611 के चालक ने अब्दुल को टक्कर मारी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी: कलमना क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी व गहने सहित करीब 3 लाख 59 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार फ्लैट नं. 167, वैभव लक्ष्मी नगर, जुना कलमना निवासी शेख अकरम शेख इब्राहिम (34) ने कलमना थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि गत 29 जनवरी को मकान काे ताला लगाकर परिवार के साथ हिंगना में सास के घर गया था। इस दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर में रखे सोने के गहने व नकदी 1 लाख 25 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। घटना के बारे में शेख अकरम ने कलमना थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Created On :   1 Feb 2024 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story