तफ्तीश: सना खान हत्याकांड के आरोपी पप्पू शाहू की पुलिस रिमांड 7 जनवरी तक बढ़ाई गई

सना खान हत्याकांड के आरोपी पप्पू शाहू की पुलिस रिमांड 7 जनवरी तक बढ़ाई गई
  • अदालत ने दोबारा पुलिस की रिमांड में भेजा
  • मोबाइल और लैपटाप जांच के लिए लैब भेजा
  • और कई खुलासे हो सकते हैं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा नेता सना का अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके पति पप्पू शाहू को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दोबारा पुलिस की रिमांड में भेज दिया है। मुख्य आरोपी पप्पू शाहू जबलपुर निवासी और उसके साथी हैं।

पप्पू को छोड़कर बाकी स्थानीय जेल में बंद हैं। साथियों की मदद से पप्पू ने अपनी दूसरी पत्नी भाजना नेता सना खान की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया था। जांच के दौरान पुलिस के हाथ सना का मोबाइल और लैपटॉप हाथ लगने पर 30 दिसंबर 2023 को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर जेल से पप्पू को गिरफ्तार किया था। उसी दिन उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था।

रिमांड अवधि खत्म होने पर शुक्रवार को फिर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दोबारा 7 जनवरी तक पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है। इस प्रकरण से पूर्व आरोपियों ने सना का इस्तमाल कर कई लोगों को बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल करने की बात चर्चा में आई थी। प्रकरण में मध्य प्रदेश के एक विधायक सहित कुछ लोगों से पूछताछ हुई भी है, हालांकि विधायक ने प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं होने की सफाई दी थी। मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावनाए व्यक्त की जा रही है।

घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार : घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में वाठोड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को िगरफ्तार िकया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश िकया गया। पीड़ित 13 वर्षीय बालिका है और कक्षा 7 में पढ़ती है। करीब पंद्रह दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान सूरज गजानन पुरी (20) नामक युवक से हुई। वह उससे चैटिंग करती थी। गुरुवार को शाम करीब 4 बजे सूरज पीड़िता के घर आया और उसे अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की। शाम को पीड़िता ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी। मामला थाने पहुंचने पर सूरज को िगरफ्तार कर लिया गया। सूरज सक्करदरा क्षेत्र के िकसी कैफे में काम करता है।

Created On :   6 Jan 2024 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story