स्ट्रांग रूम: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम, केंद्रीय और राज्य बल सहित सिटी पुलिस तैनात

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम, केंद्रीय और राज्य बल सहित सिटी पुलिस तैनात
  • 24 घंटे लगे जिले से स्ट्रांग रूम तक ईवीएम पहुंचने में
  • 100 मीटर का दायरा प्रतिबंधित
  • हथियारबंद जवानों की तैनाती में ईवीएम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर और रामटेक लोक सभा सीट के लिए हुए चुनाव के बाद ईवीएम कलमना स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंच गई। नागपुर सीट की ईवीएम शुक्रवार आधी रात के बाद स्ट्रांग रूम में पहुंच गई, वहीं रामटेक सीट की ईवीएम शनिवार शाम तक स्ट्रांग रूम में पहुंचती रही।

दरअसल, रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ देहातों व दूरदराज में होने से विधान सभा मुख्यालय में पहुंचने में समय लगा। पुलिस सुरक्षा में ईवीएम पहले रामटेक की सभी 6 विधान सभा क्षेत्र में पहुंची और वहां से स्ट्रांग रूम पहुंची। 20 अप्रैल की शाम तक ईवीएम पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

स्ट्रांग रूम तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में है। सुरक्षा में केंद्रीय आरक्षी बल, राज्य आरक्षी पुलिस बल व सिटी पुलिस के हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है। पहले घेरे की कमान केंद्रीय आरक्षी बाल के जवान संभाल रहे हैं, वहीं दूसरे घेरे की सुरक्षा राज्य आरक्षी पुलिस बल के जवानों के कंधे पर है। तीसरे घेरे की सुरक्षा सिटी पुलिस के जवान कर रहे हैं।

स्ट्रांग रूम परिसर के 100 मीटर के दायरे में किसी को जाने की मनाही है। ईवीएम की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधीश, अतिरिक्त जिलाधीश, उपजिलाधीश स्तर के अधिकारी, पुलिस आयुक्त या पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी समय-समय पर यहां का दौरा करेंगे।

स्ट्रांग रूम में जाने के पहले एक पासवर्ड जारी होगा, जो यहां बताना जरूरी होगा।




Created On :   21 April 2024 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story