- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ऑपरेशन थंडर के दौरान प्रतिबंधित...
Nagpur News: ऑपरेशन थंडर के दौरान प्रतिबंधित गुटखा विक्रेता के घर छापा, आरोपी गिरफ्तार

- 3.74 लाख रुपए का प्रतिबंधित तंबाकू व गुटखा जब्त
- नोट गिनने की मशीन सहित 10.25 लाख का माल पकड़ा
Nagpur News. यशोधरानगर पुलिस ने एक मकान में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 3.74 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू सहित 10.25 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी विक्रेता राजू उर्फ भोले छोटेलाल चौरसिया (25) किनखेडे ले-आउट, प्लाॅट नं. 281, हनुमान मंदिर के पास, यशोधरानगर निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह नागपुर में रहकर इस माल की मध्यप्रदेश से तस्करी कर शहर में लाने के बाद बेचता था।
नोट गिनने की मशीन सहित 10.25 लाख का माल पकड़ा
आरोपी से 6 लाख रुपए नकद, 3.74 लाख रुपए का प्रतिबंधित माल, नोट गिनने की मशीन सहित करीब 10.25 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी से माल के बिल व रसीद बाबत पूछने पर वह कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दे सका। प्रतिबंधित पदार्थ व गुटखा अवैध तरीके से बेचने के लिए रखा था। जिसे जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ वरिष्ठ थानेदार रमेश खुने के नेतृत्व में कार्रवाई कर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव कणसे, हवलदार गणेश गुप्ता, किशोर देवांगण, रितेश दुधे, रोहित रामटेके, अमोल भेंडेकर, नीतेश मिश्रा, नारायण कोरचडे व प्रवीण बावणकर ने कार्रवाई की।
कार्रवाई से आरोपियों में दहशत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल के आदेश पर ऑपरेशन थंडर शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अवैध धंधे में लिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। यशोधरानगर पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापा मारा। आरोपी के घर से शासन द्वारा प्रतिबंधित की गई सुगंधित तंबाकू, विविध कंपनी का पान मसाला और फ्लेवर की तंबाकू-गुटखा का पाउच जब्त किया गया, जो उसने बेचने के लिए रखा था।
Created On : 24 Jun 2025 8:09 PM IST