- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर मंडल के लिए अमृत भारत...
Nagpur News: नागपुर मंडल के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस , आसपास के यात्रियों को मिलेगा लाभ

Nagpur News नागपुर मंडल के रेल यात्रियों के लिए नई सौगात पेश की है। नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (क्र. 15294/15295) मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली-मुजफ्फरपुर के रूप में 14 अक्टूबर से नियमित सेवाएं शुरू करने जा रही है। यह सुपरफास्ट ट्रेन नागपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे नागपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा।
नागपुर में दोपहर 1:25 बजे आएगी : ट्रेन क्र. 15294 (मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली) मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर को सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, 15 अक्टूबर को रात 11:50 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी। सफर के दौरान यह गाड़ी नागपुर में दोपहर 12:30 बजे, बल्लारशाह जं.: शाम 5:10 बजे आएगी। इसी तरह ट्रेन क्र. 15295 चर्लापल्ली से 16 अक्टूबर को सुबह 04:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, 17 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी बल्लारशाह जं.: आगमन 10:15 बजे, नागपुर दोपहर 1:25 बजे आएगी।
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ : नागपुर प्रमुख रेल्वे जंक्शन होने के नाते, इस नई ट्रेन का यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन नागपुर और बल्लारशाह जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया विकल्प प्रदान करेगी। खासकर त्योहारी सीजन और नियमित यात्रा के लिए यह ट्रेन नागपुर मंडल के यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
मुख्य स्टेशनों पर ठहराव : यह ट्रेन 22 कोचों के साथ संचालित होगी। सफर के दौरान यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, और काजीपेट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
Created On :   10 Oct 2025 3:02 PM IST