Nagpur News: @12:10 और परछाईं गायब, खगोलीय घटना को लेकर उत्साह - कल जीरो शैडो-डे

@12:10 और परछाईं गायब, खगोलीय घटना को लेकर उत्साह -  कल जीरो शैडो-डे
  • गायब हो जाती है परछाईं
  • अनोखी घटना पृथ्वी की 23.5 डिग्री झुकी हुई धूरी और सूर्य की स्थिति के कारण होती है

Nagpur News. कल्पना कीजिए कि दोपहर में आप सड़क पर खड़े हैं। धूप तेज है, मगर आपके शरीर की कोई परछाईं जमीन पर नहीं दिख रही। सुनने में यह किसी जादू जैसा लग सकता है, लेकिन यह एक खगोलीय घटना है, जो नागपुरवासी कल यानी 26 मई को अनुभव करेंगे। इस घटना को ‘जीरो शैडो-डे' कहा जाता है। जो 24 से 28 मई के बीच नागपुर और विदर्भ के कई जिलों में देखने को मिलेगी। इसमें दोपहर करीब 12:10 बजे सूर्य ठीक सिर के ऊपर होगा और वस्तुओं की परछाईं पूरी तरह गायब हो जाएगी।

क्यों गायब हो जाती है परछाईं

इस संबंध में रमन साइंस सेंटर के प्लैनेटेरियम के टेक्निकल ऑफिसर महेंद्र वाघ बताते हैं कि यह अनोखी घटना पृथ्वी की 23.5 डिग्री झुकी हुई धूरी और सूर्य की स्थिति के कारण होती है। जब सूर्य की किरणें कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित क्षेत्रों पर लंबवत पड़ती हैं, तब वह सिर के बिल्कुल ऊपर आ जाता है। इस स्थिति में किसी भी खड़ी वस्तु की परछाईं जमीन पर नहीं गिरती। यह नजारा साल में दो बार दिखाई देता है और नागपुर में इसे खुली आंखों से देखा जा सकता है।

रमन साइंस सेंटर में विशेष आयोजन : इस खगोलीय घटना को जनसामान्य तक पहुंचाने और वैज्ञानिक चेतना बढ़ाने के उद्देश्य से नागपुर के रमन साइंस सेंटर में हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्रों और स्थानीय नागरिकों को "जीरो शैडो-डे' को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजनों से न सिर्फ विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है, बल्कि प्रकृति को समझने का नजरिया भी विकसित होता है।

24 मई, स्थान व समय

  • भिवापुर- दोपहर 12:08
  • उमरेड़- दोपहर 12:09

25 मई,स्थान व समय

  • कुही- दोपहर 12:09
  • हिंगना- दोपहर 12:12
  • बुटीबोरी- दोपहर 12:11

26 मई, स्थान व समय

  • नागपुर शहर दोपहर 12:10
  • कामठी-दोपहर 12:10
  • कलमेश्वर 12:11

27 मई, स्थान व समय

  • मौदा- दोपहर 12:09
  • रामटेक-दोपहर 12:10
  • कटोल-दोपहर 12.13
  • पारसिवनी-दोपहर 12:10
  • सवानेर-दोपहर 12:11

28 मई, स्थान व समय

  • नरखेड़-दोपहर 12:13


Created On :   25 May 2025 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story