Nagpur News: 38.3 किमी लंबा विहिगांव-कसबेगव्हाण- खल्लार मार्ग अब राज्य मार्ग कहलाएगा

38.3 किमी लंबा विहिगांव-कसबेगव्हाण- खल्लार मार्ग अब राज्य मार्ग कहलाएगा
दो वर्षों के अथक संघर्ष और जनशक्ति की अडिग एकजुटता का परिणाम

Amravati News सैकड़ों गावों की जीवनरेखा बने विहिगांव-कापुसतलणी-कसबेगव्हाण-खल्लार मार्ग को अब राज्यमार्ग क्रमांक 500 के रूप में आधिकारिक दर्जा मिल गया है। महाराष्ट्र शासन द्वारा गुरुवार को जारी शासन निर्णय से यह स्पष्ट हुआ है कि अब यह 38.3 किमी लंबा मार्ग ‘प्रमुख जिला मार्ग’ नहीं, बल्कि “राज्य मार्ग” के रूप में विकसित होगा।

दो वर्षों के अथक संघर्ष, जनआंदोलन और जनशक्ति की अडिग एकजुटता का यह परिणाम माना जा रहा है। मार्गहक संघर्ष समिति के नेतृत्व में लंबे समय सेे आंदोलन किया जा रहा था। गांव-गांव की दुर्दशा, खस्ताहाल सड़कें, बारिश में कीचड़, धूल में हर रोज़ सफर करते ग्रामीण, स्कूल जाते बच्चे और अस्पताल जाती एंबुलेंस इन सबके लिए यह रास्ता एक अभिशाप बन गया था। सरकारी उपेक्षा के खिलाफ जब शशिकांत मंगले और कुलदीप मंगले ने नेतृत्व संभाला, तो यह मांग सिर्फ एक फाइल नहीं रही, यह बन गई जनता की हुंकार।

गूंज मंत्रालय तक : रास्ता रोको आंदोलन के बाद तत्काल पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आंदोलनकारियों से फोन पर संवाद कर राज्यमार्ग दर्जा देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के सभी स्तरों पर तात्कालिक कार्रवाई शुरू हुई। मार्गहक संघर्ष समिति ने स्पष्ट कर दिया है, अब हमारा संघर्ष ठेकेदार की लापरवाही और घटिया काम के खिलाफ होगा। यह रास्ता ‘अधिकार का’ है।

संघर्ष की गाथा

50 से अधिक बार प्रशासन से संपर्क

मंत्रालय में 5 बार उच्चस्तरीय बैठकों में भागीदारी

30 गांवों के सरपंचों की संयुक्त याचिका

मीडिया के माध्यम से जनमत निर्माण

19 जून 2025 को रास्ता रोको आंदोलन

प्रत्यक्ष मंत्रालयी हस्तक्षेप

अब आगे क्या ?

अब संघर्ष होगा :

गुणवत्ता पूर्ण डामरीकरण के लिए

योजना की निधि के शीघ्र आबंटन के लिए

निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के लिए

Created On :   5 July 2025 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story