- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बाघ के पंजे काटने वाले शिकारी वन...
Nagpur News: बाघ के पंजे काटने वाले शिकारी वन विभाग की गिरफ्त में

- टीम ने मध्य प्रदेश से पकड़ा
- पंजे काटने के साथ मूंछ व दांत निकालकर ले गये थे शिकारी
Nagpur News हाल ही में एक बाघ का शिकार कर शिकारी बाघ के पंजे काटने के साथ मूंछ व दांत निकालकर ले गये थे। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। आरोपियों की तलाश में वन विभाग की टीम मध्यप्रदेश रवाना हुईं थीं। सूत्रों के अनुसार वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा है। हालांकि, वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि, यह आरोपी पुराने मामले में भी लिप्त हैं। दोनों सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
आरोपियों को सेंट्रल जेल भेजा | बता दें कि, 14 मार्च को खापा के नागलवाड़ी में सिरोंजी हद में भनगाला नाला में एक बाघ पड़ा हुआ दिखाई दिया था। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने जांच-पड़ताल में पाया कि, बाघ के चारों पंजे काट लिए गए हैं और मंूछ और दांत भी निकाल लिए गए हैं। बाघ के शिकार का मामला समझ में आते ही वन विभाग में खलबली मच गई थी। जांच के दौरान पता चला कि, लगभग 3 से 3.5 साल के बाघ को करंट लगाकर मारा गया और फिर इसके अंग काट लिए गए। पश्चात वन विभाग ने एक्शन मोड में आकर टीम बनायी और आरोपियों की मध्यप्रदेश के गांवों में खोज शुरू की। चाकारा, सारदुनी, तोरणी, चौरेफाटा, राघादेवी आदि गांवों में टीम को गश्त के दौरान सोमवार को सफलता मिली। टीम ने दो आरोपियों को धरदबोचा। दोनों शिकार मामले में लिप्त होने का संदेह है। यह आरोपी वर्ष 2019 में हुए एक मामले में भी लिप्त पाए गए थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मामला अंधश्रद्धा से जुड़ा होने के संकेत : वर्ष 2019 में रामटेक परिसर में एक बाघ का शिकार करने के बाद शव दफनाया दिया गया था। वन विभाग ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अंतर्गत हलाल गांव से दफनाए शव को निकालकर आरोपियों को पकड़ा था, तब आरोपियों ने अंधश्रद्धा के चलते बाघ का शिकार करने की बात स्वीकार की थी। यह बाघ भी अंधश्रद्धा की बलि चढ़ने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे। -डॉ. भारतसिंह हाड़ा, उपवनसंरक्षक, प्रादेशिक, वन विभाग नागपुर
Created On :   18 March 2025 12:08 PM IST