- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मनपा केअंग्रेजी माध्यम स्कूलों की...
Nagpur News: मनपा केअंग्रेजी माध्यम स्कूलों की डिमांड, प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में उत्साह

- शाला की संख्या बढ़कर 7 हुई
- फाउंडेशन के साथ साझेदारी
- नया स्कूल शुरू होगा
Nagpur News. महानगर पालिका के शिक्षा विभाग और आकांक्षा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से शहर में 6 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए पालकों में काफी उत्साह है। इस साल स्कूलों में प्रवेश के लिए 287 विद्यार्थी संख्या को निर्धारित किया गया है, जबकि पालकों की ओर से करीब 772 आवेदन मनपा प्रशासन को प्राप्त हुए हैं।
नया स्कूल शुरू होगा
अंग्रेजी स्कूलों के लिए आवेदन संख्या में बढ़ोतरी के चलते अब मनपा ने नया स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। इससे मनपा के अंग्रेजी स्कूलों की संख्या 7 हो जाएगी। सदर के आर.बी.जी.जी.आर. स्कूल को शामिल किया गया है, जहां शहर के जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। पिछले साल भी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 353 स्थानों के लिए 825 आवेदन मिले थे। कम क्षमता होने के चलते करीब 472 छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाया था।
स्कूल की विशेषताएं
नए स्कूल में जूनियर केजी और सीनियर केजी में प्रवेश दिया जाएगा। इस स्कूल की छात्र संख्या 80 विद्यार्थियों की होगी, जिसमें जूनियर केजी के 40 और सीनियर केजी में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल को राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल से संलग्न किया जाएगा।
फाउंडेशन के साथ साझेदारी
महानगर पालिका ने गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए साल 2021 में आकांक्षा फाउंडेशन के सहयोग से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का आरंभ किया है। इस साझेदारी में मनपा के 6 अंग्रेजी माध्यम स्कूल सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। अब एक और स्कूल को शुरू करने की योजना है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
इन स्कूलों में बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के परिणाम जल्द ही नजर आएंगे। विद्यार्थियों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा लेने की रुचि जागृत हो रही है। ऐसा विश्वास विनय बगले, समन्वयक, अंग्रेजी स्कूल, मनपा ने व्यक्त किया है।
स्कूलों की सूची
1. पूर्व नागपुर की बाभुलबन मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
2. पश्चिम नागपुर में रामनगर मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
3. उत्तर नागपुर में रानी दुर्गावती मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
4. दक्षिण नागपुर में रामभाऊ म्हालगी नगर मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
5. दक्षिण-पश्चिम नागपुर में स्व. बाबुराव बोबडे मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
6. मध्य नागपुर में स्व. गोपालरावजी मोटघरे (खदान) मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल
Created On :   2 Aug 2025 6:35 PM IST