- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- धक्का पर धक्का : अमरावती में एक दिन...
Nagpur News: धक्का पर धक्का : अमरावती में एक दिन में शिवसेना को मिले दो झटके

- सुनील खराटे भाजपा में
- धाने पाटील शिंदे भी शिवसेना में शामिल
Amravati News अमरावती जिले की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निकाय चुनाव के मुहाने पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना को जिले में जोर का झटका लगा है। जहां एक ओर सुनील खराटे ने भाजपा का दामन थामा, वहीं दूसरी ओर दो बार के पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटील ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश कर उद्धव ठाकरे गुट को दूसरा बड़ा झटका दे दिया। इसके पहले शिवसेना के दिवंगत नेता संजय बंड की पत्नी प्रीति बंड ने भी हाल ही में एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश किया। जिले की राजनीति में यह घटनाक्रम 2024 के बाद की सबसे बड़ी फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्याध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में मुंबई में सुनील खराटे ने भाजपा में प्रवेश किया।
शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व शिवसेना उबाठा के पूर्व जिला प्रमुख रहे सुनील खराटे ने मंगलवार को मुंबई में प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले व कार्याध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश लिया। अपने निर्णय की भूमिका स्पष्ट करते हुए उन्होंने भाजपा का स्थिर नेतृत्व और विकासात्मक नीति व राष्ट्रीय विचारधारा का उल्लेख किया है। खराटे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शहा की दूरदृष्टि और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्याध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की कार्यक्षमता ही देश के विकास की सही दिशा है और उन्हें राष्ट्रहित के लिए व्यापक स्तर पर काम करने की इच्छा है और वह अवसर उन्हें भाजपा में ही मिल सकता है।
धाने पाटील ने उठाया धनुष्यबाण : पिछले विधानसभा चुनाव में बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना उबाठा में व्यापक स्तर पर बगावत नजर आई थी। जिसमें उबाठा की उम्मीदवारी पूर्व विधायक संजय बंड की पत्नी प्रीति बंड को नहीं मिलने से उबाठा का एक बड़े हिस्से ने पार्टी से बगावत कर प्रीति बंड को निर्दलीय चुनाव में खड़ा किया था। इसमें बडनेरा के पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटील की अहम भूमिका थी। इस चुनाव के बाद करीब एक माह पहले प्रीति बंड ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिंदे गुट में प्रवेश किया और उसके बाद अब धाने पाटील भी शिंदे गुट में प्रवेश कर गए। मंगलवार को उन्होंने अधिकृत रूप से शिवसेना का धनुष्य उठा लिया।
Created On :   11 Jun 2025 2:33 PM IST