Nagpur News: एसटी के खेमे में 5 नई लाल परी , कम होगा बसों का टोटा

एसटी के खेमे में 5 नई लाल परी , कम होगा बसों का टोटा
  • नई बसें मिलने से अब 418 बसें हुई
  • यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Nagpur News एसटी महामंडल के खेमे में शुक्रवार को 5 नई बसें जुड़ी है। जिससे अब नागपुर विभाग में बसों की कुल संख्या 418 हो गई है। इससे अब एक ओर यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर महामंडल का राजस्व भी बढ़ सकेगा। बता दें कि यह बसें इमामवाड़ा डिपो को दी गई है। ऐसे में यहां से प्रति दिन इन बसों को अमरावती, चंद्रपुर, नांदेड़ के लिए चलाया जाएगा।

सस्ता व सुविधाजनक सफर के तौर पर लोग एसटी बस को काफी पसंद करते हैं। ट्रेन और बस यात्रियों के लिए पहली पसंद है। वर्तमान में बसों के प्रकार के बारे में बात करें तो नागपुर में सबसे आगे शिवशाही एसी बसें हैं। इसके बाद हिरकणी श्रेणी की बसें हैं। और फर लाल परी बसें है। इसके अलावा हाल ही में ई बसें भी आई है। जिन्हें शिवाई नाम दिया गया है। लेकिन आज भी अधिकतम यात्री लाल बसों पर ही निर्भर रहते हैं। वर्तमान में लाल बसों की संख्या तेजी से कम हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि इन बसों की समय अवधि खत्म होते जा रही है। लाल बसों का टोटा हर दिन यात्रियों को सहना पड़ रहा है। कई जगहों पर इसकी जरूरत होने पर भी प्रशासन लाल बसों को चला नहीं पा रही है। ऐसे में लाल बसों की मांग हो रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब मुख्यालय की ओर डीजलवाली 5 नई बसों को नागपुर विभाग को सौंपा गया है। पुणे से इन बसों को लाया गया है। गुरुवार को 2 व शुक्रवार को 3 ऐसी कुल 5 बसों को खेमे में जोड़ा गया है।

ज्यादा सुविधाजनक : इन बसों की यात्री बैठने की क्षमता 40 की है। इसमें रिवर्स कैमरे की सुविधा है, ताकि रिवर्स लेते हुए चालकों को सुरक्षित तौर पर बसों को रिवर्स लेने में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा यात्री सुविधाओं के लिए बकेट सीट लगाई है। यह सीट एडजेस्टबल है। इससे यात्रियों का सफर का समय बहुत आरामदायक कट सकेगा।

नागपुर विभाग में कुल 413 बसें है। ऐसे में नई 5 बसें मिलने से इनकी संख्या 418 हो गई है। पहले दिन से इन बसों को अच्छा प्रतिसाद मिलते दिखाई दे रहा है। विनोद चावरे, विभाग नियंत्रक, एसटी महामंडल नागपुर

Created On :   4 April 2025 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story