Nagpur News: गुलशन नगर मतिमंद निवासी शाला पर प्रशासक नियुक्त

गुलशन नगर मतिमंद निवासी शाला पर प्रशासक नियुक्त
  • दिव्यांग आयुक्त का होगा निलंबन
  • जिप सीईओ की भी जांच

Nagpur News शहर के गुलशननगर स्थित मातोश्री शोभाताई भाकरे मतिमंद लड़के-लड़कियों की निवासी शाला की कार्यप्रणाली का मुद्दा विधानपरिषद में गर्माया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधानपरिषद सदस्य संदीप जोशी ने यह मुद्दा उपस्थित कर इस मामले में दिव्यांग आयुक्त के निलंबन की मांग की। इस पर दिव्यांग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने निवासी शाला पर प्रशासक नियुक्त करने की घोषणा करते हुए दिव्यांग आयुक्त के निलंबन करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिप सीईओ की भूमिका की भी जांच करने की सिफारिश की।

अनियमितताओं का जिक्र : विधायक जोशी ने कहा कि शाला के कर्मचारियों पर अन्याय, संस्था में अपारदर्शी कामकाज व नियमित वेतन देने वाले हो रहे विलंब की शिकायतें अनेक वर्षों से शुरू है। इस कारण शाला बंद होने और कर्मचारियों पर भूखे रहने की परिस्थिति निर्माण हो गई है। संस्था द्वारा लिया गया कर्ज चुकाने के लिए कर्मचारियों से वसूली की जाती है। कर्मचारियों को धमकाकर बंदूक का डर दिखाया जाता है। संस्था को मिलने वाला 8 प्रतिशत अनुदान संस्था चालक खुद के पास रखता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।

जिप प्रशासन कटघरे में : जिप प्रशासन भी संदेह के घेरे में है। लिहाजा, मातोश्री शोभाताई भाकरे मतिमंद शाला पर तीन वर्ष के लिए प्रशासक नियुक्त किया जाए, इससे जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी की गड़बड़ी ध्यान में आएगी।

कार्रवाई की सिफारिश : इस पर दिव्यांग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कहा कि इसकी संपूर्ण जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विशेषत: इस प्रकरण में दिव्यांग आयुक्त को अनिवार्य अवाश पर भेजकर निलंबन की कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश सरकार से की जाएगी। इस प्रकरण में जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका भी संदेहास्पद है। इसकी भी जांच कर उन पर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।


Created On :   17 July 2025 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story