- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हजारों योगसाधकों ने लगाया नारा,...
Nagpur News: हजारों योगसाधकों ने लगाया नारा, गूंज उठा नागपुर का यशवंत स्टेडियम
- हजारों नागपुरवासियों ने योग में लिया उत्साहपूर्वक भाग
- सामूहिक योग प्रदर्शन और जागरूकता का संदेश
- सफेद रंग में रंगा स्टेडियम
Nagpur News विश्व योग दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह नागपुर के यशवंत स्टेडियम में हजारों योग साधकों ने ' करा हो नियमित योगासन' गीत गाते हुए सामूहिक योग प्रदर्शन किया। यह आयोजन नागपुर महानगर पालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसकी थी ‘एक पृथ्वी, एक योग स्वास्थ्य के लिए’ थी। यह आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि नियमित योग के लाभों के प्रति जागरूकता भी फैलाता है।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति और सम्मान समारोह : कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, विधायक प्रवीण दटके, पुलिस आयुक्त रवींद्रकुमार सिंघल, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर मनपा के कर्मचारी भारत डेलीकर को एशियाई योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। साथ ही 'मिशन थंडर' अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
मानव मीनारों और कठिन योग का आकर्षक प्रदर्शन : सामूहिक योग प्रदर्शन के दौरान नागपुर जिला योग संघ की टीम ने विभिन्न मानव मीनारों और कठिन योगासनों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस टीम में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने योग की विविधता और शक्ति को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘खेल-खेल में योगासन’ गीत से हुई और पूरे सत्र में योग गीतों की गूंज बनी रही।
योगमय माहौल और संगठनों की सहभागिता : सुबह 5:30 बजे से ही यशवंत स्टेडियम के चारों ओर योग साधकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मनपा के आग्रह पर सभी प्रतिभागी सफेद पोशाक में आए, जिससे पूरा स्टेडियम सफेद रंग में रंगा नजर आया। जनार्दन स्वामी योग समूह, नागपुर जिला योग संघ, आरपीएफ, सीआरपीएफ और एनएचएआई जैसे संस्थानों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग साधकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया और अनुशासित तरीके से सभी ने योगाभ्यास किया, जिससे पूरा वातावरण योगमय हो उठा।
Created On :   21 Jun 2025 3:58 PM IST























