- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मूसलाधार बारिश में भी एसटी का सफर...
Nagpur News: मूसलाधार बारिश में भी एसटी का सफर आसान, 200 से ज्यादा बसों की छत मरम्मत की

- नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
- अब यह बसें बारिश में दौड़ने के लिए तैयार हैं
Nagpur News. मानसून आने में अब कुछ दिन ही शेष रह गये हैं। ऐसे में एसटी प्रशासन की ओर से बारिश से बचने को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खासकर नागपुर विभाग में 2 सौ से ज्यादा बसों की छत की मरम्मत की गई है। जिसके कारण अब बारिश में भी चलने पर बसों की छत नहीं टपकेगी। बता दें कि बारिश में बसों की छत से पानी टपकता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन की ओर से इस समस्या को पहले हल कर दिया है।
नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
नागपुर विभाग में कुल 431 बसें शेष बची हैं। जिसमें शिवशाही, हिरकणी व लाल बसें शामिल हैं। शिवशाही व हिरकणी बसों में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन लाल बसें बहुत ज्यादा पुरानी हो गई हैं। छतें पुरानी होने से मूसलाधार बारिश के दौरान बसों में पानी टपकता है। जोकि यात्रियों को सफर के दौरान बहुत ज्यादा परेशानी भरा रहता है। इस साल प्री मानसून का आगमन हो गया है। जून के दूसरे सप्ताह तक बारिश आने की संभावना है। लेकिन एसटी ने 200 से ज्यादा बस की छतों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है।
अब यह बसें बारिश में दौड़ने के लिए तैयार हैं
वाइपर किए ठीक : बारिश के दौरान चलने वाली बसों के लिए सबसे अहम उसके वायपर होते हैं। लेकिन कुछ समय पहले तक आधे से ज्यादा बसों के वायपर खराब थे। जिसके कारण बारिश में दुर्घटना की आशंका थी। ऐसे में मानसून के पहले ही बसों के वायपर को ठीक किया गया है। कई बसों की खिड़कियों को भी सुधारा गया है। ताकि बारिश के दौरान इसे आसानी से बंद किया जा सके।
Created On :   25 May 2025 6:29 PM IST