- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर जिले के 10 तहसील में पानी...
Nagpur News: नागपुर जिले के 10 तहसील में पानी के156 नमूने दूषित

- 3539 सैंपल की रिपोर्ट-91 जैविक जांच में, 65 रासायनिक में फेल
- रासायनिक जांच में दूषित रिपोर्ट आए 3 नमूने पुनर्जांच के लिए भेजे
Nagpur News जिला परिषद का पानी व स्वच्छता विभाग मानसून पूर्व पानी की जैविक व रासायनिक जांच कर रहा है। दस तहसील में पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। मंगलवार तक 4103 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जिसमें जैविक जांच के 3121 और रासायनिक जांच के 982 नमूनों का समावेश है। 3539 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 156 नमूने दूषित पाए गए। दूषित नमूनों में जैविक जांच के 91 और रासायनिक जांच के 65 नमूनों का समावेश है। रासायनिक जांच में दूषित रिपोर्ट आए 3 नमूने पुनर्जांच के लिए भेजे गए हैं।
10 हजार नमूने जांचने का लक्ष्य : मानसून पूर्व पानी नमूने जांच का टार्गेट 10 हजार 194 रखा गया है। जैविक 7309 और रासायनिक 2885 नमूने जांच करने का नियोजन है। 7 जून तक जांच अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 10 तहसीलों में नमूने संकलन की शुरुआत हो चुकी है।
जिला मुख्यालय में पांच प्रयोगशाला है, जहां पानी नमूनों की जैविक व रासायनिक जांच की जा रही है। एक साथ सभी तहसीलों के नमूने लेने से प्रयोगशाला पर बोझ बढ़ जाएगा, इसलिए 3 तहसीलों से दूसरे चरण में नमूने लेने का नियोजन है।
Created On :   21 May 2025 1:30 PM IST